फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

Tue, 02 Feb 2016 11:36 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

Photos: Police encounter crook were shot, arrested

दादरी थाना क्षेत्र के आमका गांव में सोमवार रात 8 बजे पुलिस की घेराबंदी तोड़कर साथियों समेत भागे बदमाश दीपक भाटी से पुलिस की मंगलवार सुबह हबीबपुर गांव में फिर मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश यहां अपनी मां से मिलने आया था। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उसकी मां और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोली लगने से सिपाही राशिद भी घायल हो गया। (सभी फोटो: अम‌ित/अमर उजाला, नोएडा)

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

Photos: Police encounter crook were shot, arrested

पुलिस के मुताबिक, आमका गांव के पास मुठभेड़ के दौरान बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी बदमाश दीपक भाटी दो साथियों के साथ फरार हो गया था। दादरी कासना, सूरजपुर और इकोटेक थर्ड थाना पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रहीं थीं। पुलिस को सूचना मिली कि दीपक भाटी हबीबपुर गांव में अपनी मां से मिलने आया है। उसकी मां यहां चार मंजिला मकान में किराये के कमरे में रहती है।

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

Photos: Police encounter crook were shot, arrested

बदमाश का बहनोई फरीदाबाद जिले के मुजेशर थाना क्षेत्र निवासी लबीश भी वहां मौजूद था। सुबह 10:30 बजे पुलिस के मुखबिर ने उस कमरे की कुंदी लगाकर ताला लगा दिया, जिसमें दीपक, उसकी मां और बहनोई थे। थोड़ी देर बाद ही कासना, सूरजपुर और इकोटेक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चार मंजिला मकान को घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

Photos: Police encounter crook were shot, arrested

दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुईं। गोली लगने से दीपक भाटी घायल हो गया। पुलिस ने दावा किया कि खुद की गोली लगने से वह घायल हुआ है। पुलिस ने उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना स्थल पर मौजूद मकान मालिक (युवती) ने बताया कि दरवाजे में ताला लगे होने की बात दीपक ने उसको फोन पर बताई थी।

विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

Photos: Police encounter crook were shot, arrested

वह दरवाजा खुलवाने के लिए कह रहा था। जब तक युवती वहां पहुंचती तब कई राउंड फायरिंग हो चुकी थी। पुलिस की टीम मौजूद थी और पूरे कमरे में खून फैला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed