फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: यही है वो वैन जिसके आठ बक्सों में था साढ़े 22 करोड़ कैश

Thu, 26 Nov 2015 10:23 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: यही है वो वैन जिसके आठ बक्सों में था साढ़े 22 करोड़ कैश

PHOTOS: van in which 22.5 crore cash in eight boxes, robbed

गोविंदपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को निजी सिक्योरिटी कंपनी का कैश वैन चालक साढ़े 22 करोड़ रुपये से भरी वैन लेकर फरार हो गया। वारदात के समय चालक के साथ मौजूद गनमैन लघुशंका के लिए नीचे उतरा था। इसी बीच वह मौके से फरार हो गया। करोड़ों की लूट की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास कैश वैन लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। (सभी फोटो: अमर उजाला, नई दिल्ली)

तस्वीरें: यही है वो वैन जिसके आठ बक्सों में था साढ़े 22 करोड़ कैश

PHOTOS: van in which 22.5 crore cash in eight boxes, robbed

वैन से सभी बक्से गायब थे। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को कई लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा और स्पेशल सेल की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, विकासपुरी इलाके में एक्सिस बैंक की ब्रांच से निजी सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस (सिस) के दो कर्मचारी, चालक प्रदीप और गनमैन विनय पटेल दोपहर 2.00 बजे आठ बक्सों में 22.50 करोड़ रुपये लेकर निकले थे। कैश वैन को कंपनी के ओखला फेज-2 स्थित दफ्तर आना था।

तस्वीरें: यही है वो वैन जिसके आठ बक्सों में था साढ़े 22 करोड़ कैश

PHOTOS: van in which 22.5 crore cash in eight boxes, robbed

जैसे ही यह लोग गोविंदपुरी इलाके में ओखला मंडी के पास पहुंचे, गनमैन विनय पटेल ने लघुशंका की इच्छा जाहिर की। विनय के उतरते ही प्रदीप शुक्ला कैश वैन (महिंद्रा नंबर-डीएल-1 एल-के-9189 ) लेकर भाग गया। प्रदीप को फरार होता देखकर फौरन विनय ने कंपनी को सूचना दी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही संयुक्त आयुक्त व डीसीपी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद कैश वैन भी गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन व पेट्रोल पंप के बीच खड़ी हुई मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: यही है वो वैन जिसके आठ बक्सों में था साढ़े 22 करोड़ कैश

PHOTOS: van in which 22.5 crore cash in eight boxes, robbed

उसमें रखे सभी आठ बक्से गायब थे। पुलिस आशंका जता रही है कि विकासपुरी से ही कोई कैश वैन के साथ चल रहा था। मौका मिलते ही प्रदीप वैन लेकर फरार हो गया। बाद में कैश को किसी दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

तस्वीरें: यही है वो वैन जिसके आठ बक्सों में था साढ़े 22 करोड़ कैश

PHOTOS: van in which 22.5 crore cash in eight boxes, robbed

फिलहाल विनय से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन व आसपास के अन्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपी प्रदीप की भी जानकारी जुटा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed