{"_id":"593505ce4f1c1b931f9c78a3","slug":"scorching-heat-made-record-in-delhi-know-the-way-how-to-protect-you-from-heat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, जानिए तेज धूप से शरीर के किन अंगों को होता है नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, जानिए तेज धूप से शरीर के किन अंगों को होता है नुकसान
Mon, 05 Jun 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:50 PM IST
सार
दिल्ली के पालम और नोएडा में पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
आज भी जारी रहेगी लू, 6-9 जून के बीच कहीं आंधी तो कहीं होगी बारिश
पहाड़ों पर बारिश के साथ ओले पड़ने की भविष्यवाणी
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार को आसमान से आग बरसी और सोमवार को प्रकृति का ये कहर जारी रहा। तेज धूप और गर्म हवा के बीच दिल्ली के पालम केंद्र पर रविवार को तापमान 47 डिग्री तक जा पहुंचा। जिसने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। पालम में अब तक का रिकॉर्ड 9 जून, 2014 के नाम 47.8 डिग्री के साथ दर्ज है, जबकि 1 जून, 2012 को तापमान 47 डिग्री दर्ज हुआ था। दिल्ली के साथ-साथ मैदानी इलाकों में खूब लू चली, जो सोमवार को भी जारी रही। नोएडा में भी पारा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 of 10
दिल्ली के सफदरजंग मानक केंद्र पर तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात की गर्मी ने भी लोगों को खूब परेशान किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी न्यूनतम 15 फीसदी और अधिकतम 45 फीसदी रही, जिस कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने वालों को गर्म हवाओं ने अधिक परेशान किया।
3 of 10
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हाई वोल्टेज में चल रही गर्मी के बाद 6 जून से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बदलेगा। पहाड़ों पर आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ेंगे, तो मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ बारिश भी होगी। इससे 6 जून से तापमान में गिरावट शुरू होगी। दिल्ली में अभी 45 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा तापमान 8 जून को 35 डिग्री दर्ज होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 7 से 10 जून के बीच अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
गर्मी और लू से इन दिनों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को हो रही है। इस मौसम में किडनी और लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। तेज धूप की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे गुर्दे की पथरी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। अधिक तापमान और शरीर में पानी की कमी से अंगों के फेल होने का भी खतरा रहता है। आंखों में कंजेक्टिवाइटिस का भी डर रहता है।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : amar ujala
वेंकटेश्वर अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसलटेंट डॉ. चारु गोयल सचदेवा ने बताया कि अधिक गर्मी से शरीर में तापमान को नियंत्रित करने वाले सिस्टम के फेल होने का खतरा रहता है। गर्मी से किडनी, लिवर और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी होने से यूरिन कम मात्रा में निकलता है और यूरिन का रंग भी पीला होने लगता है। इसकी वजह से गुर्दे की पथरी होने का खतरा रहता है। हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए भी इतनी गर्मी खतरनाक होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।