फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंच पर एक चेहरा, पर्दे के पीछे सात दिमाग: जानिए कौन हैं CJP के 'सेवन स्टार', जिन्होंने चलाया यह पूरा आंदोलन

Sat, 25 Jul 2026 08:28 PM IST
विकास कुमार सचिन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सचिन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 08:28 PM IST
सार

सीजेपी की टीम में वकील, पत्रकार, पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र आंदोलन से जुड़े लोग शामिल हैं। सीजेपी के अनुसार, किसी भी आंदोलन की सफलता केवल मंच पर भाषण देने वाले चेहरों से तय नहीं होती, बल्कि पर्दे के पीछे रणनीति बनाने, मीडिया समन्वय, कानूनी तैयारी, जनसंपर्क और संगठन को मजबूत करने वाले लोग उसकी असली ताकत होते हैं।

विज्ञापन
seven-member team in background strengthening CJP movement
दीपके के पीछे कौन? जानिए CJP की कोर टीम के 7 अहम चेहरे - फोटो : अमर उजाला

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को भले ही संस्थापक अभिजीत दीपके के चेहरे से पहचाना जा रहा हो, लेकिन इस प्रदर्शन की असली ताकत मंच के पीछे काम कर रही वह कोर टीम थी, जिसने संगठन को खड़ा करने से लेकर आंदोलन को विस्तार देने तक अहम भूमिका निभाई। इस टीम में वकील, पत्रकार, पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र आंदोलन से जुड़े लोग शामिल हैं। सीजेपी के अनुसार, किसी भी आंदोलन की सफलता केवल मंच पर भाषण देने वाले चेहरों से तय नहीं होती, बल्कि पर्दे के पीछे रणनीति बनाने, मीडिया समन्वय, कानूनी तैयारी, जनसंपर्क और संगठन को मजबूत करने वाले लोग उसकी असली ताकत होते हैं। इन्हीं सात प्रमुख चेहरों ने संगठन की जिम्मेदारियां अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव के आधार पर संभाली।


 

seven-member team in background strengthening CJP movement
वैष्णवी - फोटो : अमर उजाला

(सात की सत्ता)
वैष्णवी: नीति निर्माण का अनुभव आंदोलन के साथ

दिल्ली की रहने वाली वैष्णवी सीजेपी की प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हैं। वह पब्लिक पॉलिसी की विशेषज्ञ हैं और केंद्र व राज्य सरकारों के अलावा विभिन्न शोध संस्थानों के साथ करीब पांच साल तक काम कर चुकी हैं। नीति निर्माण और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर उनके अनुभव का उपयोग संगठन की रणनीति तैयार करने में किया गया।

seven-member team in background strengthening CJP movement
आफरीन - फोटो : अमर उजाला

आफरीन : कॉरपोरेट नौकरी छोड़ आंदोलन का रास्ता चुना
बेंगलुरु की रहने वाली आफरीन ने एमबीए करने के बाद निजी क्षेत्र में नौकरी की, लेकिन शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं को करीब से समझने के बाद उन्होंने सामाजिक सरोकारों के लिए काम करने का फैसला किया। सीजेपी में वह प्रवक्ता की भूमिका निभा रही हैं और युवाओं व छात्र समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven-member team in background strengthening CJP movement
दीपक बालियान - फोटो : अमर उजाला

दीपक बालियान: किसान परिवार से छात्र आंदोलन तक
राजस्थान के अलवर जिले के किसान परिवार से आने वाले दीपक बालियान ने राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया है। किसानों और युवाओं के मुद्दों पर काम करने के बाद उन्होंने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए सीजेपी का साथ चुना। संगठन में वह प्रवक्ता के रूप में छात्रों और ग्रामीण युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठा रहे।

विज्ञापन
seven-member team in background strengthening CJP movement
रत्ना - फोटो : अमर उजाला

रत्ना: संभाल रहीं सीजेपी के कानूनी मोर्चे की जिम्मेदारी
सीजेपी ने अपने कानूनी मामलों की जिम्मेदारी अधिवक्ता रत्ना सिंह को सौंपी है। रत्ना सिंह का पेशेवर अनुभव पत्रकारिता और वकालत, दोनों क्षेत्रों में रहा है। वह पहले स्क्रॉल और बार एंड बेंच जैसे कानूनी मीडिया संस्थानों में पत्रकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने वकालत के क्षेत्र में कदम रखा और उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed