{"_id":"6a64b7947a016189710aba0b","slug":"credit-war-at-jantar-mantar-political-parties-race-to-claim-credit-protesters-say-we-endured-sun-and-rain-2026-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पर 'क्रेडिट वॉर': श्रेय लेने की होड़ में उतरे राजनीतिक दल, प्रदर्शनकारी बोले- धूप-बारिश हमने झेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पर 'क्रेडिट वॉर': श्रेय लेने की होड़ में उतरे राजनीतिक दल, प्रदर्शनकारी बोले- धूप-बारिश हमने झेली
सचिन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:51 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, जब प्रदर्शन अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा था, तब वह दिन रात सड़क पर डटे रहे। तेज धूप, बारिश और लंबा इंतजार झेलने के बाद जब सरकार ने फैसला लिया, तब कई राजनीतिक दल जश्न में शामिल होने पहुंच गए।
विज्ञापन
1 of 5
जश्न मनाते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे को गले लगाकर इस पल का स्वागत किया। लेकिन, यह जश्न ज्यादा देर तक सिर्फ प्रदर्शनकारियों का नहीं रहा। शनिवार को कुछ ही समय में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जंतर मंतर पहुंचने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन का मंच राजनीतिक झंडों, नारों और नेताओं की मौजूदगी से भर गया। इसी के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन की जीत का श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई। आंदोलन की सफलता के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि आखिर इस जीत का असली श्रेय किसे मिलना चाहिए।
2 of 5
जंतर मंतर पर जश्न मनाते प्रदर्शनकारी
- फोटो : जी पाल
राजनीतिक गतिविधियां तेज
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, जब प्रदर्शन अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा था, तब वह दिन रात सड़क पर डटे रहे। तेज धूप, बारिश और लंबा इंतजार झेलने के बाद जब सरकार ने फैसला लिया, तब कई राजनीतिक दल जश्न में शामिल होने पहुंच गए। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर फैलते ही जंतर मंतर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं।
3 of 5
जंतर मंतर पर जश्न मनाते प्रदर्शनकारी
- फोटो : जी पाल
आप, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी पहुंची
आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी समेत कई दलों के नेता और समर्थक अपने अपने झंडों और बैनरों के साथ पहुंचे। मंच के आसपास अलग अलग दलों के नारे सुनाई देने लगे। कई नेताओं ने इसे जनता की जीत बताया और कहा कि सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा। मीडिया कैमरों के सामने नेताओं की मौजूदगी बढ़ गई। कार्यकर्ता अपने दल के झंडे लेकर तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखाई दिए। कुछ देर पहले तक जहां छात्र और युवा आंदोलन के नारे लगा रहे थे, वहां अब राजनीतिक नारों की गूंज सुनाई देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जंतर मंतर पर जश्न मनाते प्रदर्शनकारी
- फोटो : जी पाल
'संघर्ष हमारा था, अब सब अपनी जीत बता रहे हैं'
राजनीतिक दलों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर कई प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी भी जताई। प्रदर्शनकारी रमन ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों ने की थी। कई सप्ताह तक हजारों लोग बिना किसी राजनीतिक झंडे के अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। उन्होंने कहा कि जब आंदोलन कठिन दौर में था, तब बहुत कम लोग साथ दिखाई दिए। लेकिन जैसे ही सफलता मिली, कई राजनीतिक दल खुद को इस आंदोलन का हिस्सा बताने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
जंतर मंतर पर जश्न मनाते प्रदर्शनकारी
- फोटो : जी पाल
धूप, बारिश और हर मुश्किल में आंदोलन जारी रखा
प्रदर्शनकारी मनोज ने बताया कि हमने धूप, बारिश और हर मुश्किल में आंदोलन जारी रखा। कई दिनों तक घर नहीं गए। अब जब जीत मिली है तो हर कोई इसे अपनी जीत बताने में लगा है। राजनीतिक दलों का समर्थन ठीक है, लेकिन पूरे आंदोलन का श्रेय लेने की कोशिश उचित नहीं है। उनके मुताबिक, आंदोलन को सफल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका उन छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों की रही, जिन्होंने लगातार धरना जारी रखा और सरकार पर दबाव बनाए रखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।