फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC पेपर लीक मामलाः विरोध में बाल मुंडवाया तो हिरासत में पहुंचा नाई

Thu, 08 Mar 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Mar 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
SSC paper leak case, protest by shaving off the hair -  barber taken to custody
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने बुधवार को एसएससी का श्राद्ध किया और एसएससी मुख्यालय के सामने ही 15 छात्रों ने बाल मुंडवाकर विरोध जताया। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दोपहर में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-4 बंद कर दिया गया।

(सभी फोटो - हिमांशु सोनी अमर/ उजाला)
 
SSC paper leak case, protest by shaving off the hair -  barber taken to custody
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी

साथ ही छात्रों के बाल काट रहे नाई को भी पुलिस पकड़कर ले गई, इस कारण कई छात्रों के आधे ही बाल कट सके। इस बीच छात्रों ने एसएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। एसएससी मुख्यालय के सामने 27 फरवरी से पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच और सभी होने वाली और पहले एक साल के भीतर हो चुकी परीक्षाओं पर रोक की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन बुधवार को और प्रभावी हो गया।




 
SSC paper leak case, protest by shaving off the hair -  barber taken to custody
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी

बिहार के छात्र राजीव सिंह ने बताया कि प्रशासन की नींद तोड़ने के लिए छात्रों ने एसएससी का श्राद्ध किया, क्योंकि जो मर जाता है वह सुन नहीं सकता, और चूंकि एसएससी उनकी मांगें सुनने के लिए तैयार ही नहीं इसलिए एसएससी भी मरे समान हो चुकी है। वहीं छात्र विकास ने कहा कि श्राद्ध की प्रक्रिया को हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार आंदोलन स्थल पर दो पंडितों को बुलाकर पूरा कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC paper leak case, protest by shaving off the hair -  barber taken to custody
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी

आंदोलन में बढ़ी युवतियों की संख्या
पिछले नौ दिनों से जारी छात्रों के आंदोलन में बुधवार को लड़कियों की संख्या और दिनों के मुताबिक कई गुना बढ़ गई। एक छात्रा ने बताया कि वह उनकी सहयोगी छात्राएं अपनी पढ़ाई की छुट्टी करके आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए पहुंची। 


 
विज्ञापन
SSC paper leak case, protest by shaving off the hair -  barber taken to custody
ssc protest - फोटो : हिमांशु सोनी

ये है मांगे 
1. अब छात्रों की पहली मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की सिटिंग बेंच की निगरानी में एसएससी द्वारा गत वर्ष करवाई गई सभी परीक्षाओं एवं सम्पूर्ण कार्य प्रणाली की सीबीआई जांच करवाई जाए। 
2. जांच पूरी होने तक एसएससी द्वारा कराई जाने वाली आगामी परीक्षाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed