{"_id":"59439b484f1c1bea258b4714","slug":"uttar-pradesh-government-officers-using-bjp-leaders-photos-in-office-to-impress-yogi-adityanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में सीएम योगी को खुश करने के लिए सरकारी ऑफिसों में लगाई जा रही ऐसी तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सीएम योगी को खुश करने के लिए सरकारी ऑफिसों में लगाई जा रही ऐसी तस्वीरें
Fri, 16 Jun 2017 03:08 PM IST
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश में सरकार बदलने के बाद सरकारी कार्यालयों का रंग-ढंग भी बदल गया है। दफ्तरों की सफाई और रंगाई-पुताई के बाद अब अधिकारियों के कक्ष की दीवार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर नजर आने लगी है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस बदलाव का मकसद जनता में सकारात्मक संदेश दिया जाना बताया जा रहा है लेकिन असल कहानी यह है कि अधिकारियों ने भाजपा के नेताओं और मंत्रियों को खुश करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर हटाकर अब मोदी-योगी की तस्वीर लगा ली है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विकास भवन में समाज कल्याण विभाग और युवा कल्याण विभाग में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा दी गई हैं। साथ ही बाकी सरकारी दफ्तरों के लिए भी इनकी फोटो को बनवाकर लगाने के मौखिक आदेश दे दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो अधिकारी फोटो बनाने का आर्डर भी दे चुके हैं। हालांकि फोटो लगाए जाने का निर्णय किसी प्रोटोकाल के तहत नहीं हुआ है। यह महज सरकार के नुमाइंदों को खुश करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक जनपद में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सरकारी दफ्तर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर लगी मिली थी। कुछ मंत्रियों ने भी अपने विभागों के निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अखिलेश यादव की फोटो टंगी देख अफसरों की जमकर क्लास ली थी। इसके बाद से प्रोटोकाल न होते हुए भी मोदी-योगी की तस्वीर लगाई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
युवा कल्याण विभाग अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि तस्वीर लगाने की वजह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर जनहित में कार्य करने की है। इससे विकास का लक्ष्य हमेशा दिमाग में रहेगा। यह प्रोटोकोल में नहीं है, लेकिन तस्वीरें सकारात्मक संदेश देने के लिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।