CBSE Class 12 Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर 12वीं का परिणाम जारी किया। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। जिसके कारण बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए बारहवीं का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 12 Result 2021: 12वीं में पास हुए 99.37 फीसदी छात्र, लड़कियों ने मारी बाजी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट
पहला चरण: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दूसरा चरण: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
तीसरा चरण: यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चौथा चरण: जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
पांचवा चरण: जहां आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
छठा चरण: इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
सांतवां चरण: जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।
डायरेक्ट लिंक
छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
इन वेबसाइट्स और एप के जरिए देखें 12वीं का रिजल्ट
cbseresults.nic.in
results.gov.in
cbse.gov.in
cbse.nic.in
digilocker.gov.in
DigiLocker app
UMANG app
IVRS
SMS
पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा था। बोर्ड ने 13 जुलाई को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। बता दें कि इस साल पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत ज्यादा है।