फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka: कर्नाटक के पाठ्यक्रम विवाद में कूदे केजरीवाल और भगवंत मान, पूछा- भगत सिंह से नफरत क्यों?

Tue, 17 May 2022 07:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 17 May 2022 07:28 PM IST
सार

Karnataka Class 10th Kannada Textbook Controversy: कर्नाटक में कक्षा 10वीं कन्नड़ विषय की किताब को लेकर दो दिन पहले शुरू हुए विवाद में अब आम आदमी पार्टी के नेता भी कूद पड़े हैं। 

विज्ञापन
Karnataka: Exclusion of lesson on Bhagat Singh from school textbook, CM Kejriwal and CM Mann Says Its Insults of Martyr
शहीद-ए-आजम भगत सिंह - फोटो : File Photo

Karnataka Class 10th Kannada Textbook Controversy: कर्नाटक में स्कूली शिक्षा को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक नए विवाद सामने आ रहे हैं और उन पर जमकर सियासत भी हो रही है। कक्षा 10वीं कन्नड़ विषय की किताब को लेकर दो दिन पहले शुरू हुए विवाद में अब आम आदमी पार्टी के नेता भी कूद पड़े हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और उसे भगत सिंह विरोधी बताया है। 

Karnataka: Exclusion of lesson on Bhagat Singh from school textbook, CM Kejriwal and CM Mann Says Its Insults of Martyr
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, संघ संस्थापक - फोटो : विकीपीडिया

भगत सिंह की जगह हेडगेवार को तवज्जो

कर्नाटक में कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम में आरएसएस के फाउंडर डॉ हेडगेवार के भाषण को शामिल करने पर विवाद बढ़ गया है। कई संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है। एआईडीएसओ, आइसेक समेत कुछ संगठनों ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई थी। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) और ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमेटी (AISEC) जैसे संगठनों ने दावा किया है कि कर्नाटक सरकार ने 10वीं कक्षा की संशोधित कन्नड़ पाठ्यपुस्तक में से भगत सिंह पर आधारित एक पाठ को स्कूल की किताब से हटा दिया है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का बौद्धिक शामिल किया है।

यह भी पढ़ें : Karnataka: संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार का भाषण पढ़ेंगे 10वीं के छात्र, विवाद पर मंत्री ने दी सफाई
 

Karnataka: Exclusion of lesson on Bhagat Singh from school textbook, CM Kejriwal and CM Mann Says Its Insults of Martyr
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री - फोटो : वीडियो ग्रैब

भगत सिंह से जुड़ा पाठ हटाना शहीद का अपमान : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि स्कूल की किताबों से सरदार भगत सिंह का नाम हटाना अमर शहीद की कुर्बानी का अपमान है। देश अपने शहीदों का ये अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि देश अपने शहीदों का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सवाल पूछा कि बीजेपी के लोग अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी से इतनी नफरत क्यों करते हैं? 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka: Exclusion of lesson on Bhagat Singh from school textbook, CM Kejriwal and CM Mann Says Its Insults of Martyr
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : Harendra- Amar Ujala

पंजाब के सीएम ने भी साधा निशाना

वहीं, केजरीवाल के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की है। मान ने ट्वीट किया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के लिए भाजपा की नफरत खुलकर सबके सामने आ गई है। मान ने कहा कि कम उम्र में देश के लिए जान देकर इंकलाब की लौ जलाने वाले सरदार भगत सिंह को पढ़ कर आज भी युवाओं में देशभक्ति की लहर दौड़ जाती है। देश भक्ति के इसी जज्बे से डर के मारे बीजेपी की रूह कांपती है।    


यह भी पढ़ें : Karnataka: स्कूल में आर्म्स ट्रेनिंग पर बवाल, कर्नाटक की सियासत में आया उबाल 

विज्ञापन
Karnataka: Exclusion of lesson on Bhagat Singh from school textbook, CM Kejriwal and CM Mann Says Its Insults of Martyr
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश। - फोटो : ANI

कुछ लोग हर बात पर आपत्ति जताते हैं : शिक्षा मंत्री

इस बीच, कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने इसे सही ठहराते हुए सफाई भी दी है। नागेश ने कहा कि इसमें हेडगेवार के बौद्धिक को शामिल किया गया है। उसमें समाज और राष्ट्रीय महत्व के बारे में बात की गई है। मंत्री ने कहा कि मैं पूछता हूं आखिर इसमें गलत क्या है? जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं असल में उन्होंने इसे पढ़ा नहीं है। कुछ लोग हर बात पर आपत्ति जताते हैं। उन्हें लगता है कि वही सही हैं और सिर्फ उनके विचार ही समाज में आने चाहिए। उन्होंने कहा, पाठ्यक्रम में हेडगेवार या संघ के बारे में कुछ नहीं जोड़ा गया है। इसमें बस उनका एक भाषण है जो विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed