नया साल शुरू हो गया है। लोगों के मन में अब भी नए साल को लेकर भरपूर उत्साह है। नए साल की खुशी में हमारा पहला काम होता है कैलेंडर बदलना। पर क्या आप जानते हैं जिस कैलेंडर को हम हर साल बदलते हैं उसका असल नाम क्या है? नए साल के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कैलेंडर का क्या नाम है? साथ ही आगे जानेंगे कि किस शख्स ने 12 महीने और 365 दिन की शुरुआत की थी? पढ़ते हैं आगे...
{"_id":"5e159d9e8ebc3e87f253a608","slug":"know-about-gregorian-calendar-and-who-started-12-months-365-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश के कैलेंडर का क्या है नाम? किस शख्स ने की 12 महीने 365 दिन की शुरुआत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
देश के कैलेंडर का क्या है नाम? किस शख्स ने की 12 महीने 365 दिन की शुरुआत
Wed, 08 Jan 2020 03:04 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 08 Jan 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
कैलेंडर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Happy New Year 2020
- फोटो : amar ujala
किसने की नया साल मनाने की परंपरा की शुरुआत -
- कहा जाता है कि नया साल मनाने की परंपरा की शुरुआत अब से करीब 4000 साल पहले हुई थी।
- रोम के तानाशाह जूलियस सीजर ने 45 ईसा पूर्व में पूरी दुनिया को एक नया कैलेंडर दिया, जिसका नाम था जूलियन कैलेंडर।
- उस समय दुनिया में पहली बार 1 जनवरी को नया साल मनाया गया।
- तब से लेकर आज तक ईसाई धर्म के लोग इसी दिन नया साल मनाते हैं।
जूलियस सीजर
- फोटो : social media
कौन थे जूलियस सीजर -
- जूलियस सीजर ने रोम पर शासन किया था। इस रोमन सम्राट का जन्म 100 ईसा पूर्व में 13 जुलाई को हुआ था।
- जूलियस सीजर ने अपने करियर की शुरुआत पुजारी के तौर पर की थी। लेकिन बाद में वे रोम की सेना में शामिल हो गए थे।
- सीजर ने ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, एशिया माइनर, दक्षिणी यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में हुए युद्धों में जीत हासिल की।
- 15 मार्च 44 ईसा पूर्व को अपने ही सीनेटरों के 23 बार खंजर घोंपने की वजह से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 महीने और 365 दिन
- फोटो : social media
किसने दिए 12 महीने और 365 दिन?
- वो जूलियस सीजर ही थे, जिन्होंने हमें साल में 12 महीने और 365 दिन की अवधारणा दी।
- जूलियन कैलेंडर को करीब 1600 साल तक इस्तेमाल किया गया।
- हालांकि बाद में जूलियन कैलेंडर की जगह पर ग्रेगोरियन कैलेंडर लाया गया।
- इस कैलेंडर को पोप ग्रेगारी ने लागू किया था। यह भी जूलियन कैलेंडर का ही रूपांतरण है।
ये भी पढ़ें- वो देश जहां साल में होते हैं 13 महीने, यहां अब भी चल रहा है 2013
विज्ञापन
कैलेंडर
- फोटो : Pixabay
- इस्लामिक लोगों का नया साल मुहर्रम से शुरू होता है, जिसे हिजरी कहते हैं।
- हिजरी कैलेंडर सभी मुस्लिम देशों में इस्तेमाल किया जाता है और दुनियाभर के मुस्लिम अपने धार्मिक पर्व इसी कैलेंडर के हिसाब से मनाते हैं।
कमेंट
कमेंट X