अभिनेत्री, निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आरुषि ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। अभिनेत्री को यह अवॉर्ड एशिया वन मैगजीन और ईटी नाउ द्वारा आयोजित एक आयोजन में दिया गया है। यह सम्मान समारोह अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों के लिए आयोजित किया गया।
Aarushi Nishank: आरुषि निशंक ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित, अभिनेत्री ने जताई खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सम्मान समारोह में गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रूबीना दिलैक, शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हिरानंदानी जैसी मशहूर शख्सियत भी शामिल हुईं। सभी को उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। आरुषि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से समारोह की तस्वीरें साझा की हैं।
The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'साबरमती रिपोर्ट' का दिल दहला देने वाला टीजर जारी, रिलीज डेट का खुलासा
आरुषि ने इसके साथ लिखा है, 'आखिर अवॉर्ड्स किसे पसंद नहीं होते! ब्लैक स्वैन अवॉर्ड के लिए एशिया वन मैगजीत और ईटी नाउ का तहे दिल से शुक्रिया'। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अपनी अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ आरुषि पर्यावरण के प्रति अपने समर्पण के लिए भी जानी जाती हैं। वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वह बढ़-चढ़कर काम करती हैं। सम्मान समारोह में भी अभिनेत्री के मनोरंजन के क्षेत्र व पर्यावरण के लिए किए जा रहे कार्यों की तारीफ की गई।
Aditi Rao-Siddharth: शादी की खबरों के बीच अदिति ने सिद्धार्थ के साथ साझा की तस्वीर, दिखाई मंगनी की अंगूठी
पुरस्कार मिलने पर आरुषि ने सभी का आभार जताते हुए कहा, 'ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह पुरस्कार न केवल मेरे प्रयासों को गति देगा, बल्कि अपने कार्यों के लिए मुझे प्रेरणा भी देगा। मैं पर्यावरण के लिए इसी तरह आगे भी काम करती रहूंगी'।
Govinda Joins Shiv Sena: शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव