फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditi Rao-Siddharth: शादी की खबरों के बीच अदिति ने सिद्धार्थ के साथ साझा की तस्वीर, दिखाई मंगनी की अंगूठी

Thu, 28 Mar 2024 04:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 28 Mar 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
heeramandi star Aditi Rao Hydari and Siddharth Engaged both stars flaunts Engagement rings amid wedding news
अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को 'हीरामंडी' के इवेंट में मेजबान ने यह पुष्टि की थी कि अभिनेत्री ने शादी रचा ली है, जिसके चलते वह इवेंट में शामिल नहीं हो सकी हैं। अदिति ने अपनी शादी की खबरों के बीच आज इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है और बताया है कि सिद्धार्थ और उन्होंने सगाई कर ली है। दोनों सितारे सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं।

heeramandi star Aditi Rao Hydari and Siddharth Engaged both stars flaunts Engagement rings amid wedding news
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार सवेरे से ही अदिति राव हैदरी की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तैरने लगी थीं। शाम होते-होते इन पर मुहर भी लग गई। दरअसल, हुआ यह कि संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी सीरीज 'हीरामंडी' की रिलीज डेट का एलान एक इवेंट के दौरान किया। इस इवेंट में सीरीज की सारी स्टारकिस्ट दिखी लेकिन, अदिति कहीं नजर नहीं आईं। बाद में मेजबान ने बताया कि वह अपनी शादी की वजह से यहां शामिल नहीं हो सकी हैं। अब अपनी शादी पर अदिति ने चुप्पी तोड़ी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

heeramandi star Aditi Rao Hydari and Siddharth Engaged both stars flaunts Engagement rings amid wedding news
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : Social media

अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर अपनी और सिद्धार्थ की तस्वीर साझा की है। इसमें दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते नजर आ रहे हैं। अदिति ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'उसने हां कर दिया है।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाते हुए लिखा है, 'इंगेज्ड'। 
Aarushi Nishank: आरुषि निशंक ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित, अभिनेत्री ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
heeramandi star Aditi Rao Hydari and Siddharth Engaged both stars flaunts Engagement rings amid wedding news
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति के तस्वीर साझा करने के साथ ही फैंस कमेंट बॉक्स में बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री के प्रशंसकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी खुशी जाहिर कर रहे हैं। मनीषा कोइराला ने लिखा है, 'बधाई हो स्वीटहार्ट'। अभिनेत्री शर्मिन सेगल ने लिखा, 'लव यू अद्दू, बहुत प्यारे लग रहे हो आप दोनों'। फातिमा सना शेख ने भी बधाई दी है।
Govinda Joins Shiv Sena: शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें

विज्ञापन
heeramandi star Aditi Rao Hydari and Siddharth Engaged both stars flaunts Engagement rings amid wedding news
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अदिति राव और सिद्धार्थ काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनो को 'महा समुद्रम' 2021 में आई फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हो गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिति जहां 'हीरामंडी' में नजर आएंगी, जो 1 मई 2024 को रिलीज होगी। वहीं, सिद्धार्थ जल्द ही कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। 
Chhichhore: अमेरिका में हादसे का शिकार हुए 'छिछोरे' एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी, सड़क पर फिसली बाइक, हाथ फ्रैक्चर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed