फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Banerjee: दूसरों को हीरो बनाने से लेकर खुद एक्टर बनने तक, ऐसा रहा ‘स्त्री’ के ‘जना’ का सफर

Mon, 05 May 2025 08:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 05 May 2025 08:00 AM IST
सार

Abhishek Banerjee Birthday: बनने आए थे एक्टर बन गए कास्टिंग डायरेक्टर। कई बड़े-बड़े एक्टर्स को किया कास्ट, फिर ऐसी किस्मत पलटी कि खुद भी बन गए एक्टर। जन्मदिन पर जानिए कैसा रहा अभिषेक बनर्जी का सफर।

विज्ञापन
Abhishek Banerjee Birthday Started As A Casting Director Paatal Lok Hathoda Tyagi Gave Him Success And Fame
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

आपको ‘पाताल लोक’ का हथौड़ा त्यागी और ‘स्त्री’ व ‘स्त्री 2’ का जना तो याद ही होगा। इन किरदारों को यादगार बनाने वाले अभिनेता का नाम है अभिषेक बनर्जी। आज अभिषेक बनर्जी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 40 साल के हो चुके अभिषेक बनर्जी पिछले 19 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हैं। इन 19 सालों में अभिषेक बनर्जी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2020 में आए वेब शो ‘पाताल लोक’ में निभाए गए हथौड़ा त्यागी के किरदार से मिली। जबकि इससे पहले अभिषेक बनर्जी प्राइम वीडियो की ही सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कंपाउडर और फिल्म ‘स्त्री’ में जना के किरदार में नजर आ चुके थे। लेकिन हथौड़ा त्यागी के बाद अभिषेक बनर्जी को वो पहचान और स्टारडम मिला कि पिछले पांच सालों में वो इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा काम करने वाले और सबसे मशहूर शख्सियतों में शुमार हो गए। इस दौरान वो सपोर्टिंग रोल से लेकर विलेन तक अलग-अलग किरदारों में नजर आए।


लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बनर्जी एक्टिंग से इतर भी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं। जी हां, अभिषेक बनर्जी एक्टर के अलावा इंडस्ट्री के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और विद्या बालन से लेकर श्रद्धा कपूर और जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों को कास्ट किया है। आज 5 मई को जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिषेक बनर्जी के दूसरों को हीरो बनाने से लेकर खुद के एक्टर बनने तक के सफर के बारे में।

Abhishek Banerjee Birthday Started As A Casting Director Paatal Lok Hathoda Tyagi Gave Him Success And Fame
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

बीच में ही छोड़ दी इंजीनियरिंग की पढ़ाई
5 मई 1985 को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जन्मे अभिषेक बनर्जी के पिता आलोक बनर्जी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पूर्व सहायक कमांडेंट थे। अभिषेक ने दिल्ली से ग्रेजुएशन की, इसके बाद उन्होंने कम्प्युटर साइंस की पढ़ाई की। हालांकि, उसे बीच में ही छोड़ दिया और फिर दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की। वो भी सिर्फ यहां के थिएटर ग्रुप ‘द प्लेयर्स’ की वजह से।

Abhishek Banerjee Birthday Started As A Casting Director Paatal Lok Hathoda Tyagi Gave Him Success And Fame
अभिषेक बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

‘रंग दे बसंती’ में पहली बार नजर आए अभिषेक
किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही अभिषेक ने एक्टिंग में करियर बनाने का सोच लिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली थिएटर से एक्टिंग की शुरूआत भी की। उन्होंने डीडी शो स्कूल डेज में काम किया। इसके बाद से ही अभिषेक एक्टर बनना चाहते थे। शायद आपको पता भी न हो कि अभिषेक बनर्जी का पहला रोल कौन सा है या फिर पहली बार वो किस फिल्म में नजर आए हैं? दरअसल, अभिषेक बनर्जी पहली बार 2006 में आई आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वो एक डॉक्यूमेंट्री भूमिका के लिए ऑडिशन देने वाले छात्रों में से एक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Banerjee Birthday Started As A Casting Director Paatal Lok Hathoda Tyagi Gave Him Success And Fame
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

एक्टिंग के लिए दिए कई ऑडिशन, हर जगह हुए फेल
इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ के लिए ऑडिशन दिया, जहां उनकी मुलाकात दिग्गज कास्टिंग डायरेक्टर गौतम किशनचंदानी और उस समय उनके असिस्टेंट बासन वाला से हुई। हालांकि, अभिषेक ऑडिशन में फेल हो गए। लेकिन गौतम किशनचंदानी ने उनसे कहा कि तुम मुंबई आना मेरे पास तुम्हारे लिए एक जॉब है। इसके बाद एक्टर बनने का सपना लेकर अभिषेक साल 2008 में दिल्ली से मुंबई पहुंच गए। इस दौरान भी उन्होंने काफी ऑडिशन दिए। लेकिन हर जगह से रिजेक्ट कर दिए गए। इस बीच कई महीने गुजरने के बाद जब उनके पैसे खर्च हो गए तो उन्होंने मुंबई में जॉब करने की सोची। इसके बाद उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस में कुछ दिन असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया। हालांकि, मजा नहीं आने पर छोड़ दिया। इसके बाद गौतम किशनचंदानी ने उन्हें ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में छोटा सा रोल दिया। लेकिन इसके बाद भी अभिषेक को एक्टिंग का काम नहीं मिला।

विज्ञापन
Abhishek Banerjee Birthday Started As A Casting Director Paatal Lok Hathoda Tyagi Gave Him Success And Fame
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

नहीं बन पाए एक्टर, तो बन गए कास्टिंग डायरेक्टर
एक्टर के तौर पर काम न मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी कास्टिंग डायरेक्टर बन गए और उन्होंने कई बड़ी फिल्मों की कास्टिंग की। जिनमें विद्या बालन की ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘द डर्टी पिक्चर’, अक्षय कुमार की ‘गब्बर इज बैक’, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ‘ओके जानू’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘अज्जी’ जैसी कई हिट व बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। इस दौरान अभिषेक बनर्जी कुछ छोटे-छोटे किरदार भी निभाते रहे। वो नो वन किल्ड जेसिका, बॉम्बे टॉकीज और फिल्लौरी जैसी फिल्मों में नजर आए। बाद में अभिषेक बनर्जी ने अनमोल आहूजा के साथ मिलकर ‘कास्टिंग बे’ नाम की कास्टिंग एजेंसी भी खोली, जो आज इंडस्ट्री की प्रमुख कास्टिंग एजेंसी में से एक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed