Apna Adda 29: अभिनय और गालों के डिंपल पापा से विरासत में मिले, पता ही नहीं था कि एक्टिंग के स्कूल भी होते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(हंसते हुए) नहीं, ये तो पता नहीं लेकिन ये सीन शूटिंग के आखिरी दिन का आखिर शॉट है। स्क्रिप्ट में शायद था नहीं लेकिन सबने कहा कि तोड़ दो दीवार और मैंने भी एक्शन डायरेक्टर का साथ पाकर जोश में ये कर दिया।
इस फिल्म में काम करना भी संयोग ही रहा। पहले मेरा ऑडिशन एक बहुत छोटे रोल के लिए था जिसमें मुझे सिर्फ दो दिन काम करना था। फिर मेरा ऑडीशन देखकर निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने मुझे गीता का किरदार दिया। पूरी फिल्म में मौजूद रहे इस किरदार को देख मेरे घरवाले, रिश्तेदार और परिचित सभी खूब खुश हैं और लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।
मेरे पिता लॉन्स नायक एस सी पांडे अब तो रिटायर हो चुके हैं, लेकिन बताते हैं कि अपनी जवानी के दिनों में वह भी हीरो बनने मुंबई आए थे। मेरे गालों के डिंपल और अभिनय को लेकर दीवानगी दोनों उन्हीं से विरासत में मिले हैं। वह अब रायपुर (छत्तीसगढ़) में रहते हैं।
मैंने स्नातक करने के बाद वहीं भिलाई, छत्तीसगढ़ में एक न्यूज एंकर की नौकरी की थी। संयोग देखिए कि मुझे फिल्म ‘हेलमेट’ में पहला ब्रेक जो मिला उसमें भी मैंने एक न्यूज एंकर का ही रोल किया है। न्यूज एंकर की नौकरी के दौरान ही मुझे पता चला कि अभिनय सिखाया भी जाता है और एक्टिंग के स्कूल भी होते हैं। पता करते करते मैं भोपाल के ड्रामा स्कूल आ गई। वहां कोर्स खत्म करके मुंबई आई और तब से काम अच्छा चल रहा है।