Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Absence of Kiara Advani From Hindi event of Ram Charan S Shankar movie Game Changer raises eyebrows
{"_id":"67792d85f2a418adc20eda9d","slug":"absence-of-kiara-advani-from-hindi-event-of-ram-charan-s-shankar-movie-game-changer-raises-eyebrows-2025-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiara Advani: कियारा ने ऐन मौके पर दिया राम चरण को बड़ा गच्चा, थकान मिटाने को घर पर ही किया पूरा दिन आराम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kiara Advani: कियारा ने ऐन मौके पर दिया राम चरण को बड़ा गच्चा, थकान मिटाने को घर पर ही किया पूरा दिन आराम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:19 AM IST
सार
फिल्म ‘गेम चेंजर’ के मुंबई इवेंट में असली जलवा फिल्म वितरक अनिल थडानी का ही दिखा। वह फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता एस जे सूर्या का परिचय मुंबई के फिल्म पत्रकारों से कराते देखे गए।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण, कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी का बाजार कितना बड़ा है देश में इसका अंदाजा साउथ सिनेमा बनाने वालों को निर्देशक एस एस राजामौली अपनी ‘बाहुबली’सीरीज की फिल्मों और ‘आरआरआर’ में दे चुके हैं। तभी तो फिल्म निर्देशक एस शंकर की और शनिवार को गुणगान होता रहा राजामौली का। मौका शंकर की फिल्म ‘गेम चेंजर’ के मुंबई इवेंट का था। कार्यक्रम में इसकी हिंदी सिनेमा से ली गई हीरोइन कियारा आडवाणी ने आखिरी मौके पर आने से इन्कार कर दिया। बताया गया कि उनकी तबीयत नासाज है। फिल्म के निर्देशक भी मौके से लापता ही दिखे।
Trending Videos
2 of 5
‘गेम चेंजर’ के मुंबई इवेंट में अनिल थडानी-एस जे सूर्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘गेम चेंजर’ के मुंबई इवेंट में असली जलवा फिल्म वितरक अनिल थडानी का ही दिखा। वह फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता एस जे सूर्या का परिचय मुंबई के फिल्म पत्रकारों से कराते देखे गए। अपने निर्धारित समय से काफी देरी से शुरू हुए कार्यक्रम में पहले तो इस बात को लेकर अफरा तफरी रही कि फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया है। किसी ने कहा कि उनका बैलेंस पेमेंट नहीं मिला है तो किसी ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। थोड़ी देर बाद खबर आई कि वह ‘थकी’ हुई हैं और ‘आराम’ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
‘गेम चेंजर’ के मुंबई इवेंट में एस जे सूर्या, राम चरण, दिल राजू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खैर, किसी तरह मुंबई फिल्म सिटी के पास के एक सिनेमाघर में शुरू हुइ कार्यक्रम में पहले तो एस जे सूर्या ने राम चरण की तारीफ में कसीदे गढ़े। फिर निर्माता दिल राजू ने बताया कि वह अपनी टीम को लेकर अमेरिका क्या गए थे? उनका कहना था, ‘सब यहां इंडिया में करता है कार्यक्रम तो मेरे को लगा कि मुझे कुछ अलग करना चाहिए तो मैं सबको लेके अमेरिका चला गया।’ कार्यक्रम के होस्ट को उनकी यही बात समय की धुरी बदल देने वाली लगी और वह इसी बात पर लोगों से तालियां बजाने को कहते नजर आए।
4 of 5
‘गेम चेंजर’ के मुंबई इवेंट में राम चरण-दिल राजू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राम चरण का नंबर आया तो वह अपनी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ के हैंगओवर में ही दिखे। एस शंकर को उन्होंने पहला पैन इंडियन निर्देशक करार दिया। तमिल सिनेमा के धाकड़ निर्देशक मणिरत्नम की ‘रोजा’ की कामयाबी को उन्होंने इस मौके पर याद नहीं किया। राजामौली के आभामंडल में खोए राम चरण ने उनको और एस शंकर को एक ही पलड़े में रखने की कोशिशें पूरी प्रेस कांफ्रेंस में जारी रखीं।
विज्ञापन
5 of 5
‘गेम चेंजर’ के मुंबई इवेंट में राम चरण-दिल राजू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एस शंकर के बारे में राम चरण ने कहा, “वह काराबोर सिनेमा के सूचक रहे हैं। लार्जर दैन लाइफ क्या होता है, उन्होंने ही बताया। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। पिछले पांच साल में राजामौली और शंकर जैसे निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। दोनों के बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।” राम चरण की शंकर निर्देशित फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे व्यूज तो यूट्यूब पर खूब मिल रहे हैं लेकिन आम दर्शकों को ये खास पसंद नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।