फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yami Gautam: किलियन मर्फी के ऑस्कर जीतने से खुश यामी गौतम, बोलीं- आपकी प्रतिभा है जो किसी भी चीज से ऊपर है

Mon, 11 Mar 2024 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 11 Mar 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Actor Yami Gautam praised Oppenheimer star Cillian Murphy She shared a note about his Oscar win
यामी गौतम और सिलियन मर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर 2024 में किलियन मर्फी की धूम देखने को मिली है। अभिनेता ने ओपेनहाइमर में अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस के लिए ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीत लिया है। मर्फी ने एक साइंटिस्ट के रोल में ऐसा जादू फूंका कि पब्लिक देखती ही रह गई। केवल पब्लिक ही नहीं क्रिटिक्स भी हैरान रह गए। अब यामी गौतम ने किलियन मर्फी की प्रशंसा की है और उनके लिए एक नोट साझा कर बधाई दी है।

Actor Yami Gautam praised Oppenheimer star Cillian Murphy She shared a note about his Oscar win
यामी गौतम - फोटो : Social Media

यामी ने एक नोट साझा कर लिखा, ''पिछले कुछ वर्षों से किसी भी मौजूदा नकली फिल्मी पुरस्कारों पर कोई विश्वास नहीं होने के कारण मैंने उनमें भाग लेना बंद कर दिया है, लेकिन आज मैं एक उम्दा कलाकार के लिए बहुत खुश महसूस कर रही हूं, जिसने अपने धैर्य, अभिनय और अच्छाई से सभी को अपना फैन बना लिया है। सबसे बड़े वैश्विक मंच पर उन्हें सम्मानित होते देखना हमें बताता है कि अंत में यह आपकी प्रतिभा है जो किसी भी चीज से ऊपर है।"

Actor Yami Gautam praised Oppenheimer star Cillian Murphy She shared a note about his Oscar win
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही यामी ने नोट पोस्ट किया, प्रशंसकों ने उनके कमेंट बॉक्स में तारीफों की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने कमेंट किया, "क्वीन।" दूसरे यूजर ने लिखा है, "बहुत आगे बढ़ें। जब किसी डिजर्विंग कलाकार को पुरस्कार मिलता है तो सभी काफी सम्मानित महसूस करते हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "सिलियन मर्फी यह अवॉर्ड पूरी तरह से डिजर्व करते थे। उन्हें अवॉर्ड लेता देख बहुत खुशी हो रही है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Yami Gautam praised Oppenheimer star Cillian Murphy She shared a note about his Oscar win
सिलियन मर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

किलियन मर्फी ने क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित ओपेनहाइमर में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीता। वह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले पहले आयरिश मूल के स्टार हैं। इस बार ऑस्कर ओपेनहाइमर के नाम रही , क्योंकि इसने सर्वश्रेष्ठ चित्र और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित कार्यक्रम के सात बड़े पुरस्कार अपने नाम कर लिए।

विज्ञापन
Actor Yami Gautam praised Oppenheimer star Cillian Murphy She shared a note about his Oscar win
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें फिल्म की तो 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम ने जूनी हक्सर नाम की एनआईए एजेंट की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब यह बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक अपना प्रदर्शन कर रही है। 

Sunny Deol: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री की तैयारी में हैं सनी, बोले- फिल्मों से अलग कुछ नया करना चाहता हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed