फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण की भूमिका में इन अभिनेताओं ने फैंस के दिलों में बनाई जगह, लिस्ट में ये नाम शामिल

Mon, 26 Aug 2024 08:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 26 Aug 2024 08:20 AM IST
सार

टीवी से लेकर फिल्मों तक कई अभिनेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से इन किरदार को इतना जीवंत बना दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। 

विज्ञापन
Actors Who Played Krishna Role Akshay Kumar Saurabh Raj Jain Nitish Bhardwaj Sumedh Mudgalkar
भगवान कृष्ण के किरदार में दिखे ये अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की दुनिया में पौराणिक कार्यक्रम और उनके किरदारों को दर्शकों द्वारा हमेशा से ही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। एक दौर ऐसा भी था जब रामायण से लेकर श्रीकृष्णा जैसे कार्यक्रमों में भगवान का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के दर्शक पैर भी छू लिया करते थे। टीवी से लेकर फिल्मों तक कई अभिनेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से इन किरदार को इतना जीवंत कर दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। तो चलिए इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की भूमिका में नजर आने वाले इन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं...

Actors Who Played Krishna Role Akshay Kumar Saurabh Raj Jain Nitish Bhardwaj Sumedh Mudgalkar
नीतीश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम
नीतीश भारद्वाज

90 के दशक में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नीतीश भारद्वाज ने कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे। उस वक्त उनकी उम्र 23 साल थी। उनके इस किरदार से नीतीश भारद्वाज की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। इसके अलावा वे विष्णु पुराण में विष्णु का किरदार भी निभा चुके हैं। नीतीश छोटे पर्दे के अलावा मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।

Actors Who Played Krishna Role Akshay Kumar Saurabh Raj Jain Nitish Bhardwaj Sumedh Mudgalkar
स्वप्निल जोशी - फोटो : एक्स

स्वप्निल जोशी
स्वप्निल जोशी को भी भगवान कृष्ण के किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई थी। वह रामानंद सागर के सीरियल 'श्री कृष्णा' में  युवा कृष्ण की भूमिका में दिखाई दिए थे। शो में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Who Played Krishna Role Akshay Kumar Saurabh Raj Jain Nitish Bhardwaj Sumedh Mudgalkar
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म खेल खेल में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय भी पर्दे पर भगवान कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। खिलाड़ी कुमार फिल्म ओ माय गॉड में कृष्ण भगवान के किरदार में दिखाई दिए थे। दर्शकों ने इसमें उनकी भूमिका को काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
Actors Who Played Krishna Role Akshay Kumar Saurabh Raj Jain Nitish Bhardwaj Sumedh Mudgalkar
सौरभ राज जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

सौरभ राज जैन
टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। उन्हें भी भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु के किरदार से घर-घर में लोकप्रियता मिली थी। सौरभ ने साल 2013 में बने नए 'महाभारत' में श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा भी वे कई शोज में कृष्ण और विष्णु के अवतार में नजर आ चुके हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed