फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cate Blanchett: 95 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन केट ने खुद को कहा 'मिडिल क्लास', अब हो रही हैं ट्रोल

Thu, 23 May 2024 06:07 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 23 May 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
Actress Cate Blanchett getting trolled cause in Cannes 2024 she claimed that she belongs to the middle class
केट ब्लैंचेट - फोटो : इंस्टाग्राम
ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। उनके फैंस कान फिल्म फेस्टिवल में उन्हें देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं आज अभिनेत्री सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से केट ब्लैंचेट को ट्रोल किया जा रहा है। 
Actress Cate Blanchett getting trolled cause in Cannes 2024 she claimed that she belongs to the middle class
केट ब्लैंचेट - फोटो : इंस्टाग्राम
'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' स्टार केट ब्लैंचेट साल 2016 से संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त की सद्भावना राजदूत हैं। वहीं कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान 'यूएनएचसीआर: विस्थापित कहानियां' नाम से एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। उसी कार्यक्रम में केट ब्लैंचेट भी शामिल हुई थीं। उन्होंने एक राजदूत के रूप में अपने विचार रखे। उस प्रेस वार्ता में वैश्विक शरणार्थी संकट और विस्थापित लोगों को आवाज देने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बातचीत किया। 
Actress Cate Blanchett getting trolled cause in Cannes 2024 she claimed that she belongs to the middle class
केट ब्लैंचेट - फोटो : इंस्टाग्राम
यहां तक तो सबकुछ ठीक चला रहा था, लेकिन केट ब्लैंचेट ने जब कहा, 'मैं श्वेत हूं और आपको लग सकता है कि मैं विशेषाधिकार प्राप्त हूं, लेकिन सच ऐसा नहीं है। मैं खुद को एक मध्यमवर्गीय महिला मानती हूं और मैं ईमानदारी से शरणार्थियों के लिए काम करना चाहती हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Cate Blanchett getting trolled cause in Cannes 2024 she claimed that she belongs to the middle class
केट ब्लैंचेट - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केट के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो तो अभिनेत्री का नेट वर्थ  95 मिलियन डॉलर है। अभिनेत्री के मुंह से अपने लिए 'मिडिल क्लास' शब्द सुनकर हर कोई हैरान है। 
विज्ञापन
Actress Cate Blanchett getting trolled cause in Cannes 2024 she claimed that she belongs to the middle class
केट ब्लैंचेट - फोटो : इंस्टाग्राम
एक यूजर ने लिखा है,'केट ब्लैंचेट खुद को 'मिडिल क्लास' कहती हैं, लेकिन किसकी तुलना में वे 'मिडिल क्लास' हैं। क्या वे अपनी जेफ बेजोस करते हुए इस स्टेटमेंट को दिया था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'वे वास्तविकता से दूर हो गई हैं इसलिए खुद को 'मिडिल क्लास' कहती हैं'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed