फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town: अभिनय की दुनिया में मां की विरासत को आगे बढ़ा रहीं ये अभिनेत्रियां, इंडस्ट्री में जमाया सिक्का

Fri, 03 May 2024 05:04 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 03 May 2024 05:04 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों ने काम किया है। इस दौरान कई ऐसी अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों के दिल पर राज किया। 
 

विज्ञापन
Actress Mother Daughter Duo in bollywwod including Kajol Sara ali khan and Twinkle Khanna
बॉलीवुड की मशहूर मां-बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया


हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों ने काम किया है। इस दौरान कई ऐसी अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों के दिल पर राज किया। कई ऐसी मां-बेटी की जोड़ियां भी आईं, जिन्होंने कदमताल करते हुए फिल्मी दुनिया में अपनी-अपनी अलग जगह बनाई। इस लेख में आज हम बात करेंगे ऐसी अभिनेत्रियों की, जिन्होंने लगातार बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता, फिर उनकी बेटियों ने भी फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
Manu Krishna: अयोध्या से आए मनु कृष्णा के लिए ड्रेस दादा बने फरिश्ता, दिल्ली से निकाल प्रकाश झा लाए मुंबई

Actress Mother Daughter Duo in bollywwod including Kajol Sara ali khan and Twinkle Khanna
अमृता सिंह- सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता सिंह- सारा अली खान
अमृता सिंह हिंदी सिनेमा की काफी मशहूर अदाकारा रहीं हैं। उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह कई बड़े कलाकारों के साथ नजर आईं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी उन्होंने फिल्म 'मर्द' में काम किया था। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी। अभिनेता सैफ अली खान से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से तौबा कर लिया था। हालांकि, यह शादी जल्द ही टूट गई। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए, जिनमें सारा अली खान और इब्राहिम खान शामिल हैं। तलाक के बाद वह फिर कुछ फिल्मों में नजर आईं। उनके बाद उनकी बेटी सारा अली खान ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। वह भी अपनी मां की तरह फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' के साथ हिंदी सिनेमा में एंट्री ली थी। इसके बाद वह 'सिंबा', 'लव आज कल', 'अतरंगी रे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल में ही उनकी अगली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
The Broken News Season 2 Review: हिंदी चैनलों की अदावत में हिंदी ही बलिदान, चुनावी मुद्दे भुनाने से चूकी सीरीज

Actress Mother Daughter Duo in bollywwod including Kajol Sara ali khan and Twinkle Khanna
डिंपल कपाड़िया- ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल कपाड़िया- ट्विंकल खन्ना
डिंपल कपाड़िया हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। वह 16 साल की उम्र से ही फिल्मी दुनिया में आ चुकी थीं और अभी तक फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' में शीर्षक भूमिका निभाई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। अपने करियर में उन्होंने 'क्रांतिवीर, 'रुदाली', 'दिल आशना है', 'राम लखन', 'सागर' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने तत्कालीन सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका। इस शादी से उनके दो बेटियां हुईं, जिनमें ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना शामिल हैं। मां के नक्शेकदम पर चलकर ट्विंकल और रिंकी खन्ना ने भी हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री काम किया। हालांकि, रिंकी हिंदी सिनेमा में कुछ खास नहीं कर सकी और जल्द ही गायब हो गईं। ट्विंकल का भी करियर बहुत ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपने करियर में 'जान','मेला', 'बादशाह' जैसी चर्चित फिल्में कीं। उन्होंने तब के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया, जिनमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन आदि शामिल हैं।
Makarand Deshpande: आमिर की सादगी और शाहरुख के तेज से प्रभावित हैं मकरंद, बोले- दोनों स्टार हैं बेमिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Mother Daughter Duo in bollywwod including Kajol Sara ali khan and Twinkle Khanna
तनुजा- काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

तनुजा- काजोल
तनुजा हिंदी फिल्मों की जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने अपने करियर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी मां शोभना समर्थ भी एक अभिनेत्री रही हैं। तनुजा 60 के दशक में एक बड़ी अभिनेत्री थीं। उन्होंने इस दौरान कई मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया। उनकी जोड़ी संजीव कुमार,राजेश खन्ना और धर्मेंद्र के साथ काफी लोकप्रिय हुआ करती थी। उन्होंने 'चांद और सूरज', 'मेरे जीवन साथी', 'नई रोशनी', 'हाथी मेरे साथी' आदि फिल्मों में काम किया। तनुजा के बाद उनकी पुत्री काजोल ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा। काजोल भी अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रहीं। काजोल ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिनमें शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'गुप्त','दुश्मन' आदि शामिल हैं। काजोल की जोड़ी शाहरुख खान के साथ काफी लोकप्रिय हुई। इन दोनों कलाकारों ने जब भी साथ में फिल्म की लोगों ने खूब प्यार लुटाया। काजोल की मां और नानी भी अभिनेत्री रह चुकी हैं।
Salman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन ने फांसी लगाकर दी थी जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

विज्ञापन
Actress Mother Daughter Duo in bollywwod including Kajol Sara ali khan and Twinkle Khanna
शर्मिला टैगोर-सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर-सोहा अली खान 
शर्मिला टैगोर अपने समय की एक बड़ी और सम्मानित अभिनेत्री रहीं हैं। उन्होंने कई सदाबहार फिल्में की हैं। अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ 'अमर-प्रेम', 'दाग', 'अराधना' जैसी फिल्मों में काम किया। उनके बाद इस परंपरा को उनकी बेटी सोहा अली खान ने आगे बढ़ाया। सोहा अली खान ने साल 2004 में आई फिल्म 'दिल मांगे मोर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और आयशा टाकिया भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'शादी नंबर 1',  'रंग दे बसंती', 'खोया खोया चांद' जैसी फिल्मों में काम किया।Anupamaa: 'अनुपमा' के साथ पति को रोमांस करते देख चिढ़ जाती हैं गौरव खन्ना की पत्नी? बयान से मचाई हलचल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed