Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Adah Sharma who played an anti Muslim role in the kerala story fans trolled her for attending Iftar party
{"_id":"6603d62c7d324bfbff047594","slug":"adah-sharma-who-played-an-anti-muslim-role-in-the-kerala-story-fans-trolled-her-for-attending-iftar-party-2024-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' फिल्म करने वाली अदा इफ्तार पार्टी में आईं नजर, फैंस ने ट्रोल करते हुए बताया फ्रॉड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' फिल्म करने वाली अदा इफ्तार पार्टी में आईं नजर, फैंस ने ट्रोल करते हुए बताया फ्रॉड
अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ' बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म मे अदा के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी अदा के किरदार की खूब सराहना की है। 'बस्तर' से पहले अदा ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' में भी अपने किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, अब इस बीच अदा को मुंबई में राजनेता बाबा सिद्दीकी के इफ्तार पार्टी में देखा गया, जिसके बाद फैंस लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
2 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अदा ने 'द केरल स्टोरी' में एक मुस्लिम विरोधी किरदार निभाया था। फिल्म में एक ऐसे समूह की कहानी दिखाई गई थी, जो केरल में महिलाओं को इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए मजबूर करता है। ऐसे में अदा के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए नेटिजन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 of 5
द केरल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्स पर एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'अदा कितनी धोखेबाज हैं! आम दिनों पर मुसलमान इन लोगों के लिए बुरे होते हैं। उनके खिलाफ नफरत वाली फिल्में बनाई जाती हैं, लेकिन रमजान में मुसलमान इन लोगों के लिए महान बन जाते हैं, क्योंकि इन्हें बिरयानी के लिए आमंत्रित किया जाता है'। यूजर्स के इस पोस्ट पर अदा की प्रतिक्रिया भी सामने आई, अभिनेत्री ने जवाब देते हुए लिखा, 'आतंकवादी बुरे और खलनायक होते हैं, मुसलमान नहीं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मंगलवार को अदा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हाथियों को नहला रही हैं। अदा के इस पोस्ट पर भी कई यूजर्स ने कमेंट किया। एक यूजर लिखा, 'मुस्लिमों के खिलाफ प्रोपेगेंडा वाली फिल्म मत बनाओ, मैं आपका बहुत बड़ा फैन था। इसका जवाब देते हुए अदा ने लिखा, फिल्म आतंकवादियों के खिलाफ बनाई गई है, मुझे यकीन है कि आप उनके खिलाफ भी होंगे'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।