फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prosenjit Chatterjee: प्रोसेनजीत ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफों के बांधें पुल, 'चोखेर बाली' की यादें की ताजा

Wed, 17 Jul 2024 09:37 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 17 Jul 2024 09:37 AM IST
सार

अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रितुपर्णो घोष की फिल्म 'चोखेर बाली' के दिनों को याद करते हुए कई महत्वपूर्ण बातों से पर्दा उठाया। इस दौरान प्रोसेनजीत ने ऐश्वर्या राय बच्चन की जमकर तारीफ की, साथ ही उन्हें नाश्ते में क्या पसंद है इसका भी खुलासा किया और यह भी बताया कि ऐश्वर्या उनके बारे में क्या कहती थीं।
 
विज्ञापन
Aishwarya Rai Loved Bengali Breakfast On Chokher Bali Set Prosenjit Chatterjee she says You are the top most
चोखेर बाली - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोसेनजीत चटर्जी ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म 'चोखेर बाली' में अभिनय किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोसेनजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान 'चोखेर बाली' में ऐश्वर्या राय के साथ अपने निभाए हुए सीन को 'जादुई और अद्भुत' बताया। उन्होंने ऐश्वर्या के समर्पण और पेशेवर रवैये की प्रशंसा की और सेट पर उनके समय को शानदार पलों को याद करते हुए ऐश्वया की तारीफ की और कहा, ''वह बहुत प्यारी और अच्छी हैं।''  
 
Aishwarya Rai Loved Bengali Breakfast On Chokher Bali Set Prosenjit Chatterjee she says You are the top most
चोखेर बाली - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'चोखेर बाली' के सेट के यादगार पलों को याद करते हुए प्रोसेनजीत ने कहा, ''चोखेर बाली के सेट पर, रितु और मैं अक्सर लड़ते थे। हम सुबह नाश्ते के लिए बंगाली कचौरी और मिठाई मंगवाते थे और ऐश्वर्या बंगाली चीजें सब खाती थीं और हमसे कहती थीं, 'तुम सबसे बड़े हीरो हो और वो सबसे बड़े निर्देशक हैं। तो तुम दोनों सेट पर क्यों लड़ते रहते हो?'' आगे प्रोसेनजीत ने ऐश्वर्या के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन की भी तारीफ करते हुए कहा, ''वह बहुत मिलनसार और दयालु हैं।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Loved Bengali Breakfast On Chokher Bali Set Prosenjit Chatterjee she says You are the top most
चोखेर बाली - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोसेनजीत ने बंगाली फिल्मों को लेकर कहा, ''जब मणिरत्नम सर और रितु ने रोजा और 'चोखेर बाली' बनाई, तो पूरे देश में लोगों ने उन्हें देखा था। विचार कभी भी अखिल भारतीय फिल्म बनाने का था ही नहीं। 'कंतारा' एक बहुत ही बढ़िया फिल्म थी, इसे किसी भी भाषा में बनाया जा सकता था। इन फिल्मों को भारतीयों ने पसंद किया। एक दिन, एक बांग्ला फिल्म आएगी और सभी भाषाओं की बाधाओं को तोड़ देगी।''
विज्ञापन
Aishwarya Rai Loved Bengali Breakfast On Chokher Bali Set Prosenjit Chatterjee she says You are the top most
चोखेर बाली - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोसेनजीत एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं। उन्हें आधुनिक बंगाली सिनेमा के अभिनेताओं के रूप में पहचाना जाता है। वह दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी के बेटे हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में 'चोटो जिज्ञासा' में काम किया था। मुख्य नायक के रूप में फिल्म 'दुती पाटा' से अपने बेहतरीन करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'अमर संगी' से उन्हें पहचान मिली।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed