फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boney Kapoor: 'श्रीदेवी ने किया था मां का अंतिम संस्कार, दी थी चिता को आग', बोनी ने पत्नी को बताया धार्मिक

Mon, 01 Apr 2024 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 Apr 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn maidaan producer Boney Kapoor reveals Sridevi had lit the funeral pyre herself of her mother
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता बोनी कपूर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले इस निर्माता-निर्देशक को कई बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि, एक समय था, जब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे। अब हाल ही में, बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के आध्यात्मिक स्वभाव के बारे में खुलकर बातें की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Ajay Devgn maidaan producer Boney Kapoor reveals Sridevi had lit the funeral pyre herself of her mother
बोनी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' के प्रमोशन में जुटे हैं। मैदान रिलीज से पहले ही विवादों का शिकार भी हो गई है। हालांकि, इन सब के बीच बोनी कपूर फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी और उनके आकस्मिक निधन को लेकर दुख जताया है और अपनी पत्नी को याद कर उनके आध्यात्मिक विचारों पर चर्चा की है।

Ajay Devgn maidaan producer Boney Kapoor reveals Sridevi had lit the funeral pyre herself of her mother
श्रीदेवी-बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी ने इंटरव्यू में आगे बताया कि श्रीदेवी का आस्था के प्रति तो समर्पण था ही और उनकी पर्सनैलिटी भी काफी अलग और असामान्य थी। वह भक्ति में काफी विश्वास करती थीं और अपने संस्कारों से काफी ज्यादा बंधी हुई थीं। उन्होंने बताया, 'उन्होंने कई चीजें ऐसी की, जो सामान्य नहीं थीं। जब उनकी मां का निधन हुआ तो उनकी चिता को आग उन्होंने ही दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn maidaan producer Boney Kapoor reveals Sridevi had lit the funeral pyre herself of her mother
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : Twitter

बोनी ने यह भी बताया की हिंदू संस्कृति में पुरुषों को अधिकार होता है कि वह चिता को अग्नि दें, लेकिन श्रीदेवी ने यह परंपरा को तोड़ते हुए खुद अपनी मां का अंतिम संस्कार किया था। बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था। दुबई में वह परिवार में हो रही एक शादी में शामिल होने पहुंची थीं, जहां यह घटना घटी थी।

विज्ञापन
Ajay Devgn maidaan producer Boney Kapoor reveals Sridevi had lit the funeral pyre herself of her mother
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें वह सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Karan Johar: फिल्म नहीं वेब सीरीज होगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3', करण की जगह इस शख्स ने संभाली निर्देशन की कमान


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed