फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Deverakonda: फिल्मफेयर ट्रॉफी को लेकर देवराकोंडा का सनसनीखेज खुलासा, जानिए क्यों नीलाम कर दी ब्लैक लेडी

Mon, 01 Apr 2024 09:42 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 01 Apr 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
the family star actor Vijay Deverakonda auctioned first Filmfare Award donated proceeds sandeep reddy vanga
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फैमिली स्टार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के प्रचार के लिए वे लगातार इवेंट्स कर रहे हैं। साथ ही साक्षात्कार भी दे रहे हैं। अब उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में अपने पहले पुरस्कार से जुड़ा हैरान कर देने वाला खुलासा किया। विजय ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए मिले पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड की नीलामी की थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह पैसा दान किया है और यह उनके लिए एक अच्छी याद है।

the family star actor Vijay Deverakonda auctioned first Filmfare Award donated proceeds sandeep reddy vanga
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पहले पुरस्कार के अलावा विजय ने यह भी खुलासा किया की उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा को एक पुरस्कार दिया था, क्योंकि वे प्रमाणपत्र और पुरस्कार में रुचि नहीं रखते हैं। अपने पुरस्कारों के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा कि मैं प्रमाणपत्रों और पुरस्कारों में इतना दिलचस्पी नहीं रखता हूं। कुछ शायद ऑफिस में होंगे, कुछ मेरी मां ने कहीं रख दिए होंगे। कुछ पुरस्कार मैंने दिए। एक पुरस्कार मैंने संदीप रेड्डी वांगा को दिया।
Shikhar Pahariya Janhvi Kapoor: बोनी ने ली बेटी के दोस्त की पक्की गारंटी, बोले, मैं उसे अच्छे से जानता हूं

the family star actor Vijay Deverakonda auctioned first Filmfare Award donated proceeds sandeep reddy vanga
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा कि मुझे पहला पुरस्कार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का मिला था, जिसे हमने नीलाम कर दिया। हमने मुझे मिले पहले पुरस्कार का नीलाम किया और हमें जो पैसा दिया गया, उसका मुझे एक अच्छा हिस्सा मिला और उसे हमने दान कर दिया। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए मेरे घर में पत्थर के टुकड़े से भी अच्छी याद है।
Box Office Report: पहले वीकएंड पर गॉडजिला x कॉन्ग और क्रू का दिखा दबदबा, अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
the family star actor Vijay Deverakonda auctioned first Filmfare Award donated proceeds sandeep reddy vanga
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विजय अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बीते लंबे समय से रश्मिका मंदाना और उनका नाम साथ जोड़ा जा रहा है। अक्सर दोनों के अफेयर की चर्चाएं होती हैं। इस बारे में हाल ही में एक इवेंट में विजय ने एक संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि वे लव मैरिज करना चाहते हैं और 'पिता बनना' चाहते हैं। वे केवल उसी व्यक्ति से शादी करेंगे, जिसे उनके माता-पिता स्वीकार करेंगे। यह खबर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की अफवाहों के बीच आई है।
Imtiaz Ali: कब बनेगी जब वी मेट 2 और लव आज कल 3? इम्तियाज अली ने उठाया राज से पर्दा

विज्ञापन
the family star actor Vijay Deverakonda auctioned first Filmfare Award donated proceeds sandeep reddy vanga
फैमिली स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें अभिनेता की फिल्म के बारे में तो आखिरी बार अभिनेता को 'खुशी' में देखा गया था, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में थीं। वहीं अब विजय अपनी अगली फिल्म 'द फैमिली स्टार' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वे मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
SRK: अमेरिकी राजदूत को हुआ दुनियाभर में शाहरुख खान की दीवानगी का एहसास, पुरानी यादें ताजा कर दिया बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed