{"_id":"68d02e53705f075cf0099c4a","slug":"ajey-the-untold-story-of-a-yogi-day-3-box-office-collection-know-its-total-earning-2025-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajey Day 3 Box Office Collection: रविवार को बढ़ी सीएम योगी की बायोपिक की कमाई, जानें ‘अजेय’ फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajey Day 3 Box Office Collection: रविवार को बढ़ी सीएम योगी की बायोपिक की कमाई, जानें ‘अजेय’ फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:27 PM IST
सार
Ajey The Untold Story Of A Yogi: आज रविवार को 'अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म के कलेक्शन मे बढ़त देखने को मिली है।
विज्ञापन
1 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। आज रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों के मुकाबले ठीक-ठाक कलेक्शन किया। आइए जानते हैं फिल्म की कमाई।
2 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
- फोटो : एक्स
क्या रही तीसरे दिन की कमाई?
‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। हालांकि, फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को ताजा बॉक्स रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 48 लाख रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने शनिवार को 43 लाख रुपये कमाए थे। इसके अलावा ओपनिंग डे पर फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए थे।
3 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
- फोटो : एक्स
फिल्म की कुल कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी के जीवन पर बनी इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये है। अभी तक 3 दिनों में फिल्म ने 1.16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
‘अजेय- द अनटोल्ड स्टाेरी ऑफ ए योगी’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि अजय आनंद विद्यार्थी के रूप में कॉलेज में दाखिला लेते हैं और वहां की राजनीति में शरीक हो जाते हैं। इसके बाद वो सबके हित में आवाज उठाते हैं और सभी विद्यार्थी की पसंद बन जाते हैं। बाद में वो देशहित के लिए घर द्वार छोड़कर योगी बनने का फैसला करते हैं और अंतत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते है। इसी पर केंद्रित रहती है फिल्म की पूरी कहानी।
विज्ञापन
5 of 5
अजेय
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार आ रहे नजर
फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' में दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आए। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। रविंद्र गौतम ने योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक को निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।