फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jolly LLB 3 Box Office: रविवार को 'जॉली एलएलबी 3' ने की सबसे ज्यादा कमाई, 50 करोड़ के पार हुई फिल्म

Sun, 21 Sep 2025 09:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 21 Sep 2025 09:23 PM IST
सार

Jolly LLB 3 Day 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत ‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। रविवार के दिन फिल्म अच्छा कलेक्शन करती दिख रही है। 

विज्ञापन
Jolly llb 3 day 3 box office collection starrer akshay kumar and arshad warsi
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा उठाती दिख रही है। आज रविवार के दिन 'जॉली एलएलबी 3' ठीक कमाई करती दिख रही है। चलिए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन।

Jolly llb 3 day 3 box office collection starrer akshay kumar and arshad warsi
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

रविवार को क्या रहा फिल्म का कलेक्शन?
ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, फिल्म ने बीते दो दिनों से सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं, इस फिल्म ने शनिवार को 20 करोड़ रुपये कमाए थे। साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म ने ओपनिंड डे पर 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

Jolly llb 3 day 3 box office collection starrer akshay kumar and arshad warsi
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

जानें फिल्म की कुल कमाई
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने तीन दिनों में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की फिल्म के लिए अगला सप्ताह कैसा साबित होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jolly llb 3 day 3 box office collection starrer akshay kumar and arshad warsi
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

क्या है फिल्म की कहानी?
‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म में किसानों के दर्द को बयां किया गया है। फिल्म के कहानी की बात करें, तो यह एक किसान परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग और भ्रष्ट नेता की वजह से आत्महत्या कर लेता है। उसकी विधवा (सीमा बिस्वास) न्याय के लिए अदालत में जाती है। कोर्टरूम में इस मामले को लेकर जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) और जॉली त्यागी (अरशद वारसी) आमने-सामने होते हैं। क्या किसान की विधवा को न्याय मिलता है? इसी कहानी को कॉमेडी के तड़के साथ दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Jolly llb 3 day 3 box office collection starrer akshay kumar and arshad warsi
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स

इन कलाकारों से सजी है फिल्म
'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed