{"_id":"68cfacab5601779e3b0de10a","slug":"south-actors-got-dadasaheb-phalke-award-mohanlal-nagi-reddy-akkineni-nageswara-ra-rajkumar-2025-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dadasaheb Phalke Award: राजकुमार से लेकर रजनीकांत तक, साउथ के इन महान कलाकारों को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dadasaheb Phalke Award: राजकुमार से लेकर रजनीकांत तक, साउथ के इन महान कलाकारों को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
Sun, 21 Sep 2025 01:22 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:22 PM IST
सार
Dadasaheb Phalke Award To South Artist: साउथ के मशहूर अभिनेता मोहनलाल को 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023' दिया जाएगा। इससे पहले साउथ के किन कलाकारों को यह अवॉर्ड मिला है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
राजकुमार, रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम सिनेमा के अभिनेता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सबसे मशहूर पुरस्कार 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023' दिया जाएगा। यह अवॉर्ड सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा। अभिनेता को अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। इससे पहले साउथ के कई कलाकारों को इस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
बी.एन रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
बी.एन रेड्डी
बी.एन रेड्डी तेलुगु सिनेमा के फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थे। उन्हें सिनेमा में योगदान के लिए साल 1974 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। उन्हें 1974 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। रेड्डी को फिल्म 'बंगारू पापा', 'भाग्य रेखा' और 'रंगुला रतनाम' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। उन्हें फिल्म 'बंगारू पंजाराम' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

एल.वी. प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
एल.वी. प्रसाद
एल.वी. प्रसाद फिल्म निर्देशक, निर्माता, अभिनेता और कारोबारी थे। उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी में काम किया। उन्हें साल 1982 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें फिल्म 'मंगैयार थिलाकम' और 'ढार्या भरतालू' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा बॉलीवुड की फिल्म 'खिलौना (1970)' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

बी.नागी रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
बी.नागी रेड्डी
बी.नागी रेड्डी तेलुगु सिनेमा के फिल्म निर्माता थे। उन्होंने हिंदी में भी काम किया। उन्हें 1986 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। कन्नड़ फिल्म 'मादुवे मादिनोदू' के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा तेलुगु फिल्मों 'मायाबाजार' और 'गुंडम्मा कथा' के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें: Mohanlal: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; अभिनेता बोले- ‘स्नेह के लिए आभारी हूं’

अक्किनेनी नागेश्वर राव
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्किनेनी नागेश्वर राव
अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु सिनेमा के अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। सिनेमा में उनका 7 दशक लंबा करियर रहा। साल 1990 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। उन्हें 1968 में पद्म श्री, 1988 में पद्म भूषण और 2011 में पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया। राव को फिल्म 'सुदिगुंदालु', 'मरापुरानी मनिषी', 'आत्मा बंधुवुलू' और 'सीतारमैया गरी मानवरालु' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। उन्हें 1988 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।