{"_id":"68ce7b92ad873beca80162d6","slug":"world-alzheimer-day-2025-bollywood-films-highlighting-alzheimer-disease-black-saiyaara-goldfish-2025-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Alzheimer Day: 'ब्लैक' से लेकर 'मैं' तक, यह फिल्में अल्जाइमर की बीमारी के प्रति करती हैं जागरूक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
World Alzheimer Day: 'ब्लैक' से लेकर 'मैं' तक, यह फिल्में अल्जाइमर की बीमारी के प्रति करती हैं जागरूक
Sun, 21 Sep 2025 09:29 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 21 Sep 2025 09:29 AM IST
सार
World Alzheimer Day 2025: विश्व अल्जाइमर दिवस पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें अल्जाइमर की बीमारी के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन
मैं, ब्लैक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 सितंबर को दुनियाभर में 'विश्व अल्जाइमर दिवस' मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है। अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। इस बीमारी की वजह से याददाश्त, समझ और सोचने की क्षमता कमजोर हो जाती है। बॉलीवुड में इस बीमारी से संबंधित कई फिल्में बनी हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सैयारा
हाल ही में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'सैयारा (2025)' में अल्जाइमर से जूझ रही लड़की की कहानी दिखाई गई है। बीमारी के बावजूद अनीत पड्डा और अहान पांडे अपने रिश्ते से बंधे रहते हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की है।

मैं
- फोटो : यूट्यूब
मैं
फिल्म 'मैं (2013)' से गायक आशा भोसले ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने अल्जाइमर से पीड़ित महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि उनकी बीमारी की वजह से कैसे उनके बच्चों से उनके रिश्ते प्रभावित होते हैं। इसमें राम कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ने अहम किरदार निभाया है।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ‘यह फिल्म नहीं...यज्ञ है’, महाभारत की तैयारियों में जुटे आमिर; दो महीने बाद शुरू होगी स्क्रिप्टिंग

'यू मी और हम'
- फोटो : सोशल मीडिया
यू, मी और हम
फिल्म 'यू मी और हम (2008)' में भी अल्जाइमर की बीमारी के बारे में दिखाया गया है। अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म में काजोल अल्जाइमर से पीड़ित होती हैं। अजय और काजोल में प्यार होता है। दोनों की शादी होती है। इसके बाद काजोल की बीमारी से दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने किया है।

फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ब्लैक
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'ब्लैक (2005)' में अल्जाइमर के बारे में दिखाया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन अपने आखिरी दिनों में अल्जाइमर की बीमारी से जूझते हैं। तब रानी मुखर्जी अपने टीचर का इलाज करने के लिए आगे आती हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।