फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajith Kumar Movies: थ्रिलर और एक्शन फिल्मों के हैं शौकीन, तो आज ही देख डालिए अजित कुमार की ये हिंदी डब फिल्में

Wed, 09 Apr 2025 09:27 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:27 AM IST
सार

Ajith Kumar Movies: अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं अभिनेता की धाकड़ फिल्मों के बार में, जिनमें है भरपूर एक्शन और शानदार कहानी।

विज्ञापन
Ajith kumar hindi dubbed movies of south film like vivegam vedalam veeram the powerman
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स

10 अप्रैल, यानी गुरुवार को अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जो हिंदी में भी डब की जा रही है। इस फिल्म में अजित के शानदार लुक और कहानी की झलक ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। आज जानेंगे अभिनेता की उन दमदार फिल्मों के बारे में, जिनकी कहानियां आपको पसंद आ सकती है। 

Ajith kumar hindi dubbed movies of south film like vivegam vedalam veeram the powerman
विदा मुयार्ची-अजित कुमार - फोटो : एक्स

विवेगम
शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजित कुमार, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो एक समय बाद एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। यह फिल्म हिंदी डब में भी मौजूद है।

यह खबर भी पढ़ें: South Films: 'SSMB 29'-'पेद्दी' के लिए उत्साहित फैंस, साउथ की कई फिल्मों के लिए मांगा अपडेट

Ajith kumar hindi dubbed movies of south film like vivegam vedalam veeram the powerman
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @ajithkumarofficial

वेदलम
2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। अजित कुमार अभिनीत इस फिल्म में उनके अलावा लक्ष्मी मेनन, श्रुति हासन, अनिकेत चौहान, कबीर सिंह, जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी में अजित एक बहुत ही ईमानदार आदमी हैं, जो अपनी बहन की पढ़ाई के लिए कोलकाता जाते हैं। वहां वह अपनी अच्छाई के कारण मुसीबत में फंस जाते हैं। इसका भी हिंदी वर्जन मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajith kumar hindi dubbed movies of south film like vivegam vedalam veeram the powerman
अजित कुमार - फोटो : एक्स: @Adhikravi

वीरम द पावरमैन
अजित कुमार की यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी, जो एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी भी जबरदस्त है। फिल्म का तमिल वर्जन 'वीरम' है, जिसे हिंदी में 'वीरम द पावरमैन' नाम से डब किया गया है। इसमे अजित के अलावा तमन्ना भाटिया, विदार्थ बाला, जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति निक जोनस को बताया शानदार कलाकार, बेटी मालती ने पापा पर इस तरह लुटाया प्यार

विज्ञापन
Ajith kumar hindi dubbed movies of south film like vivegam vedalam veeram the powerman
अजित कुमार - फोटो : एक्स: @SureshChandraa

महारक्षक
साल 2019 में 'नरकोंडा परवाई' नाम से अजित की एक तमिल फिल्म आई, जिसमें अभिनेता ने वकील का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अभिनेता तीन महिलाओं का केस लड़ते हैं। यह फिल्म हिंदी में महारक्षक नाम से यूट्यूब पर मौजूद है। बताया जाता है कि अजित की यह फिल्म बॉलीवुड फिल्म की रीमेक है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed