फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actors Holi: होली के रंगों में रंगे नजर आए साउथ के सितारे, किसी ने बधाई तो किसी ने फैंस को दिया सरप्राइज

Mon, 25 Mar 2024 06:30 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Mahesh Babu Chiranjeevi Samantha Vijay Deverakonda wish fans on the occasion of Holi in special wa
साउथ एक्टर्स की होली - फोटो : सोशल मीडिया

आज देशभर में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग और गले लगाकर होली की बधाईयां दीं। सिने जगत के सितारे भी होली के रंग में डूबे नजर आए। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने होली की तस्वीरें शेयर कर फैंस को रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। वहीं, साउथ के सितारें भी होली के जश्न में डूबे नजर आए। कैसी रही साउथ सितारों की होली और उन्होंने फैंस को किस अंदाज में इस त्योहार की बधाई। चलिए, आपको बताते हैं।


 
Allu Arjun Mahesh Babu Chiranjeevi Samantha Vijay Deverakonda wish fans on the occasion of Holi in special wa
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस को अपने सोशल मीडिया हैंडल से होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर 'हैप्पी होली' का एक पोस्टर शेयर कर फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन जल्द ही 'पुष्पा 2' में नजर आएंगे।
 


 
Allu Arjun Mahesh Babu Chiranjeevi Samantha Vijay Deverakonda wish fans on the occasion of Holi in special wa
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू ने एक्स पर अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'आप सभी को रंगीन यादों से भरी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। त्योहार का आनंद लिजिए'। महेश बाबू इन दिनों अपने परिवार के साथ इटली में छुट्टियां मना रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Mahesh Babu Chiranjeevi Samantha Vijay Deverakonda wish fans on the occasion of Holi in special wa
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, साउथ की टॉप एक्ट्रेस सामन्था ने बच्चों के साथ होली मनाई। उन्होंने होली समारोह की प्यारी तस्वीर शेयर की। इस दौरान वे अपने डॉगी के साथ भी होली खेलती दिखीं। इसके अलावा साउथ के मेगास्टार और पद्म विभूषण चिरंजीवी ने होली के मौके पर फैंस एक्स पर शुभकामनाएं दी। मेगास्टार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सभी को होली की शुभकामनाएं! होली का रंग हम सभी के जीवन को रंगों से भर दे'।



Kangana Ranaut: चुनावी जंग से पहले कंगना को लड़नी होंगी और भी लड़ाइयां, पुराने ट्वीट की वजह से हो रही हैं ट्रोल

विज्ञापन
Allu Arjun Mahesh Babu Chiranjeevi Samantha Vijay Deverakonda wish fans on the occasion of Holi in special wa
विजय - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी अपकमिंग फिल्म 'फैमिली स्टार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर ने होली के मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया। 'फैमिली स्टार' की टीम ने होली के मौके पर फिल्म का तीसरा गाना 'मधुरमु काढ़ा' लॉन्च किया। गौरतलब है कि फैमिली स्टार बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Holi 2024: किसी ने दोस्तों तो किसी ने परिवार के साथ खेली होली, गुलाल लिए मस्ती के रंगों में रंगे ये सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed