फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, हिंदी सिनेमा पर करेंगे बात

Sun, 22 Jun 2025 09:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 22 Jun 2025 09:08 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh: 'अमर उजाला संवाद' का कार्यक्रम इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हो रहा है। 26 जून को होने वाले इस संवाद में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी हिस्सा लेंगे। यहां वह फिल्म और सिनेमा पर बात करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh Siddhant Chaturvedi will attend amar ujala event in bhopal know everything ab
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम 26 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहा है। इस वैचारिक समागम में सिनेमा, खेल, राजनीति, धर्म और शिक्षा की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इस बार अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी संवाद में हिस्सा ले रहे हैं। वह यहां सिनेमा पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही वह अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में बताएंगे।

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh Siddhant Chaturvedi will attend amar ujala event in bhopal know everything ab
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi

29 अप्रैल 1993 को जन्मे बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने साल 2019 में फिल्म 'गली बॉय' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाया। उन्होंने फिल्म 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण के साथ अहम किरदार निभाया। जल्द ही वह कई दूसरी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी के बारे में।

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh Siddhant Chaturvedi will attend amar ujala event in bhopal know everything ab
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi

पहले बनना चाहते थे सीए
सिद्धांत चतुर्वेदी का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में हुआ। वह पांच साल की उम्र में ही परिवार के साथ मुंबई चले गए। उन्होंने मुंबई में पढ़ाई की। चूंकि उनके पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थे इसलिए वह भी अपने पिता की तरह सीए बनना चाहते थे। पढ़ाई के दौरान वह अभिनय भी करते थे। सीए की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कुछ दिनों के लिए छुट्टी ली और साल 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया के फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh Siddhant Chaturvedi will attend amar ujala event in bhopal know everything ab
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi

फिल्मों में शुरूआती कामयाबी
साल 2016 में सिद्धांत चतुर्वेदी एक शो 'लाइफ सही है' में नजर आए। इसके बाद 2017 में वह सीरीज 'इनसाइड एज' में एक क्रिकेटर के रूप नजर आए। इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई। 2019 में भी इन्होंने अपनी भूमिका दोहराई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गली बॉय में सिद्धांत ने एमसी शेर का यादगार किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh Siddhant Chaturvedi will attend amar ujala event in bhopal know everything ab
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi

'गहराइयां' में निभाया अहम किरदार
सिद्धांत चतुर्वेदी साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली' में नजर आए। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने 'गहराइयां' में अहम किरदार निभाया। इसमें दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे भी थीं। इसके बाद वह कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' में काम किया। साल 2023 में सिद्धांत चतुर्वेदी नाटक 'खो गए हम कहां' में नजर आए। इसमें उनके अभिनय की तारीफ की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed