अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मार्च में गुजरात के जामनगर में हुआ था। उस समय इस भव्य समारोह की चर्चा हो रही थी। अब यह कपल इटली में अपना दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन करने के लिए तैयार है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी अपनी परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
Anant-Radhika Pre Wedding: अंबानी की पार्टी में होगी हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी की परफॉर्मेंस, मोटी रकम की चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को LA Vite E Viaggio (लाइफ इज अ जर्नी) पार्टी रखी गई है। ये एक मास्करेड बॉल पार्टी होने वाली है, जिसमें शामिल सभी मेहमान चेहरे पर मुखौटा पहनकर शामिल होंगे। इस पार्टी के लिए अंबानी परिवार ने कांस में 40 मिलियन पाउंड (423 करोड़ रुपए) का विला बुक किया है। खबर है कि कि 5 घंटे तक चलने वाली इस पार्टी में मेहमानों के लिए बड़ा फायरवर्क शो भी रखा गया है।
इससे पहले, क्रूज से लोकप्रिय बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज की परफॉर्मेंस का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। वायरल क्लिप में बैकस्ट्रीट बॉयज, जिसमें निक कार्टर, होवी डोरो, ब्रायन लिटरेल, एजे मैकलीन और केविन रिचर्डसन शामिल थे, पूरी तरह से सफेद कपड़ों में क्रूज पर मौजूद दर्शकों के लिए अपना लोकप्रिय ट्रैक 'आई वाना बी विद यू' गाते हुए नजर आए।
बता दें कि जामनगर में हुई पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी में इंटरनेशल सिंगर रिहाना ने परफॉर्मेंस दी थी, जिसके लिए उन्हें 74 करोड़ रुपए फीस दी गई थी। हाल ही में, खबर भी आई थी कि इस पार्टी में शकीरा भी परफॉर्म करेंगी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाला यह भव्य समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
Jasmin Bhasin: बिग बॉस फेम जैस्मीन भसीन की मां की तबीयत खराब, अस्पताल में हुईं भर्ती