{"_id":"65e0cdee65d87b5d970fe084","slug":"anant-ambani-father-mukesh-ambani-and-his-marriage-love-story-with-nita-ambani-news-in-hindi-2024-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukesh-Nita Love Story: ट्रैफिक सिग्नल पर मुकेश ने किया था नीता को प्रपोज, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mukesh-Nita Love Story: ट्रैफिक सिग्नल पर मुकेश ने किया था नीता को प्रपोज, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी
देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। तीन दिवसीय उत्सव 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत अंबानी परिवार ने बुधवार रात 'अन्न सेवा' के साथ कर दी। सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस बीच हम आपको अनंत अंबानी के माता-पिता मुकेश और नीता अंबानी की शादी और उनकी लव स्टोरी से रूबरू कराएंगे।
2 of 5
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी के माता-पिता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने कई बार इंटरव्यूज में अपनी प्रेम कहानी के दिलचस्प सफर का खुलासा भी किया हुआ है। बता दें कि कॉलेज में हुए एक डांस प्रोग्राम के दौरान मुकेश अंबानी के पिता ने धीरूभाई अंबानी ने नीता को पहली बार देखा था। धीरूभाई ने जब नीता को देखा तभी से उन्होंने मन बना लिया था कि वह उन्हें अपने घर की बहू बनाएंगे।
3 of 5
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने कई बार नीता को फोन किया, लेकिन नीता को यह सब मजाक लगता था और हर बार वह उनका फोन काट देती थीं। बाद में धीरूभाई अंबानी ने नीता के पिता को फोन किया, जिसके बाद नीता को पता चला कि कोई उनसे मजाक नहीं कर रहा है था, वह सच में धीरूभाई अंबानी से बात कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में दोनों की शादी तय हो गई और नीता और मुकेश अंबानी अक्सर एक-दूसरे से मिला करते थे। एक बार नीता ने मुकेश अंबानी से कहा कि आपको भी मेरे साथ बस में सफर करना चाहिए। मुकेश अंबानी नीता के प्यार में अपनी लग्जरी गाड़ी को छोड़ बस में चढ़ गए।
विज्ञापन
5 of 5
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा मुकेश अंबानी ने नीता को बेहद फिल्मी अंदाज में प्रपोज भी किया था। नीता और मुकेश कार से मुंबई के पेडर रोड से निकले और शाम के ट्रैफिक में फंस गए। जब कार सिग्नल पर रुकी तो मुकेश अंबानी ने नीता से फिल्मी अंदाज में पूछा कि "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" नीता ने शर्माते हुए मुकेश से गाड़ी चलाने के लिए कहा, लेकिन सिग्नल खुलने के बाद भी उन्होंने गाड़ी नहीं चलाई। पीछे से कई गाड़ियां हॉर्न बजा रही थीं, लेकिन मुकेश ने कहा, "जब तक तुम जवाब नहीं दोगी, तब तक मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा।" इस बीच रोड पर ट्रैफिक जाम जैसे हालात बन रहे थे। तब नीता ने जवाब दिया था, "यस.. आई विल.. आई विल।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।