सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding: क्या अब लंदन में चलेगा अनंत-राधिका की शादी का जश्न? जानें इस खबर की पूरी सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Jul 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Post Wedding Festivities celebration: Mukesh Ambani Book 7 star hotel In London
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस महीने विवाह बंधन में बंधे हैं। 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में दोनों की शादी हुई। इसके बाद दो दिवसीय रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। शादी से लेकर रिसेप्शन में देश-विदेश की नामी हस्तियां शामिल हुईं। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अब कपल की शादी का जश्न लंदन में मनाया जाएगा। इसके लिए मुकेश अंबानी ने लंदन का पांच सितारा होटल दो महीने के लिए बुक किया है। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक अंबानियों ने सितंबर तक के लिए यह होटल बुक कर लिया है। लेकिन, जिस होटल के बुकिंग की बात कही जा रही है, उसने एक बयान जारी किया है। आइए जानते हैं क्या है उस बयान में...

Trending Videos
Anant Ambani Radhika Merchant Post Wedding Festivities celebration: Mukesh Ambani Book 7 star hotel In London
नीता अंबानी, अनंत अंबानी, पीएम मोदी, राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी - फोटो : ANI

रिपोर्ट्स में अनंत और राधिका की शादी के बाद के इस आयोजन में ब्रिटेन की कई नाम हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी ने लंदन का 7-सितारा स्टोक पार्क होटल बुक किया है। इस होटल को वर्ष 2021 में मुकेश अंबानी ने लीज पर लिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अंबानियों ने सितंबर तक के लिए यह होटल बुक कर लिया है। लेकिन, स्टोक पार्क होटल की तरफ से बयान जारी किया गया है। इसके मुताबिक होटल में किसी वेडिंग सेलिब्रेशन की योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Post Wedding Festivities celebration: Mukesh Ambani Book 7 star hotel In London
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@salmankhan

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्टोक पार्क, लग्जरी होटल और गोल्फिंग एस्टेट ने अनंत-राधिका की शादी के यूके में सेलिब्रेशन की मीडिया रिपोर्टों के बाद बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, 'स्टोक पार्क में हम आमतौर पर निजी मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं, लेकिन हाल ही में मीडिया की अटकलों के मद्देनजर और सटीकता के हित में हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस गर्मी में एस्टेट में किसी शादी समारोह की योजना नहीं है'।


Kangana Ranaut: रद्द हो जाएगी कंगना रणौत की संसद की सदस्यता? याचिका पर अभिनेत्री को हिमाचल प्रदेश HC का नोटिस

Anant Ambani Radhika Merchant Post Wedding Festivities celebration: Mukesh Ambani Book 7 star hotel In London
अनंत-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम

जुलाई के महीने में अनंत-राधिका का भव्य शादी समारोह आयोजित हुआ। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई फिर संगीत समारोह रखा गया। हर आयोजन शानदार रहा। फिल्मी हस्तियों से लेकर खेल, राजनीति और बिजनेस जगत के लोकप्रिय चेहरे अंबानियों के यहां शादी में शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि अब जश्न का यह सिलसिला लंदन में चलने वाला है। 
Anant Radhika Wedding: अब लंदन में चलेगा अनंत-राधिका की शादी का जश्न, मुकेश अंबानी ने बुक किया सात सितारा होटल

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Post Wedding Festivities celebration: Mukesh Ambani Book 7 star hotel In London
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई

लंदन के बाहर बकिंघमशायर में स्टोक पार्क एस्टेट में एक हवेली, गोल्फ कोर्स और टेनिस कोर्ट हैं। 'द सन' के एक सूत्र के मुताबिक 'अंबानी परिवार ने दो महीने के लिए पूरे आयोजन स्थल को बुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर परिवार के सदस्य अभी से सितंबर तक चलने वाली अलग-अलग पार्टियों में शामिल होंगे।
Deadpool And Wolverine: 20th सेंचुरी फॉक्स का डिज्नी में विलय और एक्स मेन से जुड़ी इंटरनेट थ्योरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed