फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको की पोस्ट पर अनन्या ने दिया रिएक्शन, बोलीं- ‘मिस्टर वर्ल्ड वाइड’

Fri, 28 Mar 2025 09:03 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 28 Mar 2025 09:03 AM IST
सार

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको की पोस्ट पर कमेंट किया है। अभिनेत्री के इस प्यारे कमेंट ने एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप की अटकलों को हवा दे दी है।
 

विज्ञापन
Ananya Panday reacted on rumored boyfriend Walker Blanco post says mr worldwide
वॉकर ब्लैंको और अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @walker_blanco और @ananyapanday

अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ समय से वॉकर ब्लैंको के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अटकलों के बीच हाल ही में वॉकर ब्लैंको ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। उनकी पोस्ट पर अनन्या ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी।  

Ananya Panday reacted on rumored boyfriend Walker Blanco post says mr worldwide
अनन्या पांडे का रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम @walker_blanco

अनन्या ने क्या दिया रिएक्शन
रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको की पोस्ट पर अनन्या खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कमेंट करते हुए लिखा, 'मिस्टर वर्ल्ड वाइड।' उनके इस कमेंट ने प्रशंसकों के बीच इस चर्चा को एक बार फिर हवा दे दी। अभिनेत्री की बहन रीसा पांडे ने भी लिखा, “तुम बहुत कूल हो।”

View this post on Instagram

A post shared by Walker (@walker_blanco)


Ananya Panday reacted on rumored boyfriend Walker Blanco post says mr worldwide
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

यूजर्स ने भी दी दिए रिएक्शन
वॉकर ब्लैंको ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो की एक शानदार कलेक्शन शेयर किया। उनके पोस्ट में वन्यजीव, पानी के नीचे के जीव, सुंदर प्रकृति, सेल्फी, कैंडिड मोमेंट,स्विमिंग सेशन और एक दोस्त के साथ तस्वीरें शामिल थीं। वॉकर की इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी खूब रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, लिविंग लार्ज!’ एक अन्य ने लिखा, ‘वर्ल्डवाइड वॉकर’, एक और यूजर ने लिखा, ‘एपिक।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday reacted on rumored boyfriend Walker Blanco post says mr worldwide
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

खास अंदाज में किया था बर्थडे विश
फरवरी की शुरुआत में, अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वॉकर ब्लैंको के लिए एक खास बर्थडे पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने वॉकर एक कैंडिड फोटो पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा: “हैप्पी बर्थडे वॉकर ब्लैंको (साथ में मगरमच्छ वाली इमोजी)।” हालांकि, अभिनेत्री और वॉकर ने अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया है, लेकिन फैंस के बीच दोनों को लेकर खूब अटकलें लगाई जाती हैं।

विज्ञापन
Ananya Panday reacted on rumored boyfriend Walker Blanco post says mr worldwide
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट
अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘केसरी 2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और आर. माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के पास लक्ष्य के साथ रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed