Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ananya Panday Says Sara Ali Khan Janhvi Kapoor Have Each Other Backs how female friendships supposed report
{"_id":"66ed5c4f194d5105210480e7","slug":"ananya-panday-says-sara-ali-khan-janhvi-kapoor-have-each-other-backs-how-female-friendships-supposed-report-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: अनन्या पांडे-सारा अली खान-जान्हवी कपूर की दोस्ती है गहरी? हमेशा देती हैं एक-दूसरे का साथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ananya Panday: अनन्या पांडे-सारा अली खान-जान्हवी कपूर की दोस्ती है गहरी? हमेशा देती हैं एक-दूसरे का साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:58 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे कभी अपनी फिल्म-वेब सीरीज को लेकर तो कभी अपने ब्रेकअप्स और अफेयर की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनन्या ने अपनी दोस्त सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि किस तरह से वे एक-दूसरे का साथ देती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे-जान्हवी कपूर-सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday, saraalikhan95, janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे कभी अपनी फिल्म-वेब सीरीज को लेकर तो कभी अपने ब्रेकअप्स और अफेयर की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनन्या ने अपनी दोस्त सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि किस तरह से वे एक-दूसरे का साथ देती हैं।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। 2019 में अनन्या ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और कॉमेडी पति पत्नी और वो में प्रमुख भूमिकाओं के साथ अभिनय किया और सभी का दिल जीता। अनन्या अक्सर अपने ब्रेकप्स और नए अफेयर की अफवाहों से लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
कॉल मी बे से ओटीटी पर अपनी पहली वेब सीरीज से अनन्या पांडे ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसी सीरीज के एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने अपनी बॉलीवुड सहेलियों के बारे में खास बातें कीं और उनके साथ उनके साथ अपनी गहरी होस्ती के बारे में भी कई बातों का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या ने कहा, " कई पार ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ, अभिनेत्रियों को अभिनेत्रियों के खिलाफ खड़ा करते रहते हैं, लेकिन सारा अली खान, जान्हवी कपूर, हम लगातार एक-दूसरे के लिए मौजूद रहने और एक-दूसरे का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने की कोशिश करते हैं, ताकि हम लोगों को दिखा सकें कि महिलाओं की दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए, किसी और तरह पर विश्वास न करें।"
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे को आखिरी बार वेब सीरीज कॉल मी बे में देखा गया था। कॉल मी बे एक भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी ड्रामा टेलीविज़न सीरीज़ है, जिसे इशिता मोइत्रा , समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है, जिसे कॉलिन डी'कुन्हा ने निर्देशित किया है। करण जौहार के धर्मा प्रोडक्शन के तहत निर्मित इस सीरीज में अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है। अनन्या के अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर ने अहम भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।