फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Film Artists: साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के बाद, हिंदी फिल्मों में भी हुनर दिखाएंगे ये सितारे

Fri, 20 Sep 2024 03:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 20 Sep 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
South Film Artists like NTR Yash Keerthy Suresh Sai Pallavi soon to debut in Hindi Movies
साउथ के सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते कुछ वर्षों से साउथ फिल्मों को देशभर में काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इन फिल्मों के साथ-साथ वहां के कलाकारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिलने लगी है। जूनियर एनटीआर, राम चरण और यश जैसे अन्य कलाकारो को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। इस वजह से देश में साउथ और नॉर्थ की फिल्म इंडस्ट्री के बीच की दूरियां भी कम हुई हैं। सभी फिल्म इंडस्ट्री से कलाकार मिलकर पैन इंडिया फिल्म बना रहे हैं, जो सफल भी हो रही हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने बीते कुछ वर्षों में साउथ फिल्मों में कदम रखा है और अब साउथ के सितारे भी हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार हैं। आज इस लेख में हम जानेंगे साउथ के उन सितारों के बारे में, जो जल्द ही हिंदी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

South Film Artists like NTR Yash Keerthy Suresh Sai Pallavi soon to debut in Hindi Movies
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial

कीर्ति सुरेश
कीर्ति सुरेश साउथ फिल्मों की एक बड़ी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सफल और शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'महानति' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है। अब जल्द ही वह हिंदी फिल्मों में भी कदम रखने जा रही हैं। वह इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और वामिका गब्बी भी नजर आने वाले हैं। 

South Film Artists like NTR Yash Keerthy Suresh Sai Pallavi soon to debut in Hindi Movies
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर साउथ फिल्मों के बडे़ सुपरस्टार हैं। उन्हें साउथ में काफी पसंद किया जाता है। साल 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आरआरआर' से उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। एनटीआर इस समय देश भर में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वह जल्द ही फिल्म 'देवरा' में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर उनके फैंस के बीच देशभर में क्रेज देखा जा रहा है। एनटीआर भी जल्द ही यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'वॉर 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वह हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे। 
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया डीडीएलजे मूमेंट, बोलीं- पंजाब के खेतों में मिस नहीं कर सकते...

विज्ञापन
विज्ञापन
South Film Artists like NTR Yash Keerthy Suresh Sai Pallavi soon to debut in Hindi Movies
यश - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash

यश
यश आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी पिछली दो फिल्मों से देशभर में बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई 'केजीएफ' और साल 2022 में रिलीज हुई 'केजीएफ 2' से बड़ी कामयाबी हासिल की है। उनकी फिल्म 'केजीएफ 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। साउथ में धमाल मचाने के बाद यश अब हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
Kareena Kapoor: करीना ने सह-कलाकारों को दिया सफल फिल्मों का श्रेय, कहा- हमेशा एक दूसरे की ऊर्जा का लाभ उठाया

विज्ञापन
South Film Artists like NTR Yash Keerthy Suresh Sai Pallavi soon to debut in Hindi Movies
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम @saipallavi.senthamarai

साई पल्लवी
साई पल्लवी साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वहां उनकी काफी अच्छी लोकप्रियता हासिल है। अभिनेत्री मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और मलयालम की फिल्मों में नजर आती हैं। उन्हें साउथ के अलावा हिंदी भाषा के दर्शक भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी हिंदी डब फिल्मों को बड़े चाव से दर्शकों द्वारा आनंद लिया जाता है। ऐसे में उनका हिंदी फिल्मों में डेब्यू दर्शकों के लिए काफी उत्साहवर्धक होने वाला है। साई पल्लवी भी यश के साथ नितेश तिवारी की 'रामायण' में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। 
Mahesh Bhatt: क्यों ठंडे बस्ते में चली गई महेश भट्ट की 'अब मेरी बारी'? परवीन बाबी साथ नजर आने वाले थे देव आनंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed