{"_id":"6727a10cc7934e9aa501e75f","slug":"anil-kapoor-shared-special-note-on-completing-35-years-of-release-of-his-film-parinda-says-most-powerful-movie-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"35 Years Of Parinda: ‘परिंदा’ ने पूरे किए 35 साल, अनिल कपूर ने बताया अब तक की सबसे दमदार फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
35 Years Of Parinda: ‘परिंदा’ ने पूरे किए 35 साल, अनिल कपूर ने बताया अब तक की सबसे दमदार फिल्म
Sun, 03 Nov 2024 09:44 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:44 PM IST
सार
35 Years Of Parinda: अनिल कपूर ने उनकी फिल्म ‘परिंदा’ के 35 वर्ष पूरे होने पर प्रशंसकों का आभार जताया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर स्टोरी के साथ खास संदेश साझा किया है।
विज्ञापन
परिंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर की फिल्म ‘परिंदा’ को रिलीज हुए 35 वर्ष पूरे हो गए हैं। फिल्म की 35वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए अनिल कपूर ने इसे अब तक की सबसे दमदार फिल्म बताया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी साझा की। फिल्म को लेकर अभिनेता ने अपनी भावनाओं को प्रशंसकों के साथ साझा किया।
अनिल कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
‘परिंदा’ के 35 साल
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। स्टोरी में फिल्म का पोस्टर लगाते हुए उन्होंने एक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, "35 साल पहले, हमारे पास इसे 'अब तक की सबसे दमदार फिल्म' कहने का साहस, आत्मविश्वास था। आज भी, परिंदा समय की कसौटी पर खरी उतरती है।"
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 3: रूह बाबा का चला जादू, कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी

प्रशंसकों का किया शुक्रिया
अभिनेता ने बीते हुए समय को याद करते हुए कहा, "पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे अभी भी आश्चर्य होता है कि हमने पोस्टर पर यह डालने की हिम्मत की और दर्शकों ने इसे पूरे दिल से अपनाया। इतने वर्षों बाद भी ‘परिंदा’ को अपने दिलों में जिंदा रखने के लिए आपका शुक्रिया। यह एक ऐसी विरासत है जो हमेशा के लिए अमर रहेगी! परिंदा के 35 साल।”

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन सितारों ने बनाई ‘परिंदा’
वर्ष 1989 की इस क्राइम फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित ने काम किया है। विधु विनोद चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया। यह फिल्म मुंबई में रहने वाले भाइयों किशन (जैकी श्रॉफ) और करण (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। करण एक दोस्त की खूबसूरत बहन पारो (माधुरी दीक्षित) से प्यार करने लगता है, लेकिन वह अमेरिका में स्कूल जाने के लिए भारत छोड़ देता है। इस बीच, किशन ड्रग डीलर अन्ना (नाना पाटेकर) के बहकावे में आकर अपराध की दुनिया में कदम रख देता है। जब करण वापस भारत लौटने का फैसला करता है, तो किशन उसे उसके आपराधिक जीवन से दूर रखने की कोशिश करता है।

अनिल कपूर का वर्क फ्रंट
अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह एक्शन-ड्रामा 'सूबेदार' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी के किरदार में राधिका भी नजर आएंगी। इसका फिल्मांकन भी शुरू हो चुका है।
Singham Again Collection Day 3: सप्ताहांत में स्त्री 2 से काफी पीछे छूटी सिंघम अगेन, जानें तीन दिन का कलेक्शन