Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anupam Kher recalls Kirron Kher tough first marriage with Gautam Berry actor says I fell in love and married
{"_id":"671875e8c1f8aed72601123c","slug":"anupam-kher-recalls-kirron-kher-tough-first-marriage-with-gautam-berry-actor-says-i-fell-in-love-and-married-2024-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: गौतम बेरी के साथ किरण खेर की पहली शादी को अनुपम खेर ने किया याद, बोले- वह बहुत मुश्किल वक्त से..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anupam Kher: गौतम बेरी के साथ किरण खेर की पहली शादी को अनुपम खेर ने किया याद, बोले- वह बहुत मुश्किल वक्त से..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 23 Oct 2024 09:35 AM IST
सार
अनुपम खेर और किरण खेर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी शादी को लगभग 40 साल हो चुके हैं और वे अक्सर सार्वजनिक रूप से कई मौके पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करने से नहीं कतराते हैं। वे चंडीगढ़ में कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे के दोस्त बने और फिर जब मुंबई में फिर से मिले तो उन्हें एक-दूजे से प्यार हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान, अनुपम खेर ने किरण खेर के साथ अपनी दोस्ती और प्यार के बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher, kirronkhermp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनुपम खेर और किरण खेर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी शादी को लगभग 40 साल हो चुके हैं और वे अक्सर सार्वजनिक रूप से कई मौके पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करने से नहीं कतराते हैं। वे चंडीगढ़ में कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे के दोस्त बने और फिर जब मुंबई में फिर से मिले तो उन्हें एक-दूजे से प्यार हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान, अनुपम खेर ने किरण खेर के साथ अपनी दोस्ती और प्यार के बारे में खुलकर बात की।
2 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher, kirronkhermp
जब अनुपम उस समय किरण पहले से मिले तब किरण की शादी हो चुकी थी। उस समय अनुपम अपने फिल्मी के लिए संघर्ष कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपम ने अपने और किरण के कुछ यादगार पलों को याद किया और बताया, "मैं उस समय शादीशुदा नहीं था, जबकि उस समय जह मैं किरण से मिला तो वह शादीशुदा थीं। हमारी 12 सालों की सबसे अच्छी दोस्ती रही। वह कॉलेज में मेरी सीनियर थीं। वह एक स्टार थीं। वह अपनी क्लास में पहले नंबर पर थीं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री थीं और भारत स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी थीं। मैं मुंबई चला गया और वह गौतम बेरी से शादी के बाद मुंबई आईं। संघर्ष करने वाले के रूप में, सतीश कौशिक और मैं अक्सर किरण और गौतम के घर डिनर के लिए जाते थे। वह हमें टैक्सी के लिए 50 रुपये देती थीं, लेकिन हम उस पैसे को बचाकर बस से समफर करते थे।"
3 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kirronkhermp
अनुपम ने आगे बताया कि उनका और किरण का रिश्ता एक मजबूत दोस्ती के तौर पर शुरू हुआ था, जो बाद में प्यार में बदल गया। अनुपम ने कहा, "जब वह अपनी शादी में मुश्किल दौर से गुजर रही थीं मैं भी एक खराब रिश्ते से गुजर रहा था क्योंकि जिस लड़की के साथ मैं था उसने मुझे छोड़ दिया था। किरण और मैं प्यार में पड़ गए और फिर हमने शादी कर ली।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुपम खेर और किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kirronkhermp
जब उनसे पूछा गया कि किरण के बारे में उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद है, तो अनुपम ने कहा, "वह सबसे ईमानदार इंसान हैं। वह बिंदास, ईमानदार, खूबसूरत, देखभाल करने वाली और उनका स्वभाव बहुत अच्छा है। हम अच्छे दोस्त थे और वह दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर शादी में बदल गई।"
विज्ञापन
5 of 5
बेटे सिकंदर के साथ किरण खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kirronkhermp
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।