फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: कभी 'परी' तो कभी 'ममता' बन अनुष्का ने जीता दिल, ये हैं अभिनेत्री के करियर की 10 दमदार फिल्में

Wed, 01 May 2024 07:11 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 01 May 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Anushka sharma celebrating her birthday today click here to know about her 10 hit films and unfogettable role
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आपको अनुष्का के जन्मदिन पर उनकी 10 ऐसी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनके किरदार को आज भी दर्शक याद करते हैं ---
Anushka sharma celebrating her birthday today click here to know about her 10 hit films and unfogettable role
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ किया था। साल 2008 में यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ वे 'तानी' नाम की लड़की की भूमिका में नजर आई थीं। दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। यहां गौरतलब बात यह थी कि फिल्म में शाहरुख खान की मौजूदगी के बावजूद दर्शकों ने उन्हें नोटिस किया। इस फिल्म के बाद अनुष्का फिल्म 'बदमाश कंपनी' में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखीं। 
Anushka sharma celebrating her birthday today click here to know about her 10 hit films and unfogettable role
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा  साल 2010 में  रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में नजर आईं। इस फिल्म में वे एक वेडिंग प्लानर की भूमिका निभाती दिखीं। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया था। इस फिल्म में उन्होंने यह दिखाया था कि लड़की के लिए प्यार के साथ करियर भी जरुरी है। इस फिल्म के बाद अनुष्का 'जब तक है जान' में एक बिंदास लड़की 'अकीरा' की भूमिका निभाती दिखीं। एक ऐसी लड़की जो जिंदगी को अपने शर्तो पर जीती है। वर्षों बाद भी दर्शकों को आज भी अनुष्का का यह किरदार याद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka sharma celebrating her birthday today click here to know about her 10 hit films and unfogettable role
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा साल 2014 में आई राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' में नजर आईं। इस फिल्म में वे आमिर खान के साथ स्क्रीन साझा करती दिखीं। अनुष्का ने इस फिल्म में जग्गू' नाम की एक निडर पत्रकार के किरदार को जीया था। अनुष्का की यह फिल्म आज भी उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। वहीं साल 2015 में अनुष्का शर्मा फिल्म 'एनएच10' में दिखीं। इस फिल्म में उन्होंने एक बहादुर महिला का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
Anushka sharma celebrating her birthday today click here to know about her 10 hit films and unfogettable role
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2015 में अनुष्का शर्मा जोया अख्तर ने निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में दिखीं। इस फिल्म में वे एक बार फिर से रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। दर्शकों को 'दिल धड़कने दो' में उनका बिंदास किरदार काफी पसंद आया था। इसके बाद अनुष्का शर्मा सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में दिखीं। इस फिल्म में उन्होंने एक कुश्ती खिलाड़ी का किरदार निभाया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed