फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: मां मोना शौरी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Mon, 25 Mar 2024 08:23 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor emotional on death anniversary of mother Mona Suri wrote an heart touching note with unseen pics
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी और बहन अंशुला के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने आज अपनी मां  मोना शौरी की पुण्यतिथि पर भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने उनकी 12वीं बरसी पर उन्हें याद किया और कई पुरानी तस्वीरों को शेयर किया। इससे पहले 6 फरवरी को अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला ने अपनी मां की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई थी। उस दौरान भी दोनों भाई-बहन काफी भावुक नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।



 

Arjun Kapoor emotional on death anniversary of mother Mona Suri wrote an heart touching note with unseen pics
मोना शौरी अंशुला के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी का 25 मार्च 2012 को कैंसर से निधन हो गया था। अपनी मां की पुण्यतिथि पर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला नोट लिखा। इस दौरान उन्होंने कुछ पुरानी और बचपन की तस्वीरों को भी साझा किया। इन तस्वीरों में उनकी बहन अंशुला कपूर भी नजर आ रही हैं।

Arjun Kapoor emotional on death anniversary of mother Mona Suri wrote an heart touching note with unseen pics
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में अर्जुन ने लिखा, 'लोग कहते है कि समय चला जाता है पर ऐसा नहीं होता। आज 12 साल हो गए हैं और अभी भी मुझे इस दिन से नफरत है। मुझे इस एहसास से नफरत है। मुझे नफरत है कि मेरे पास से आपके साथ वाली तस्वीरें खत्म हो रही हैं। मुझे अब मां या मां शब्द न बोल पाने से भी नफरत होता है। मुझे नफरत है कि आपको हमसे दूर कर दिया गया। अब खुद को ठीक होने का दिखावा करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, लेकिन यह आपके बिना हमेशा अधूरा रहेगा। मैं आपके बिना हमेशा टूटा ही रहूंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor emotional on death anniversary of mother Mona Suri wrote an heart touching note with unseen pics
अर्जुन कपूर - फोटो : social media

अर्जुन ने आगे लिखा, 'मुझे हमेशा आपकी याद आती है, काश आप कभी न जातीं। तब चीजें अलग होतीृ, मैं भी अलग होता। शायद मैं आसानी से मुस्कुरा पाता। आप जहां भी हो मुस्कुराते रहो। आपके बिना मुस्कुराना और जीना दोनों कठिन है'। इस नोट के साथ अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां मोना शौरी और बहन अंशुला के साथ की पुरानी तस्वीर शेयर की।

विज्ञापन
Arjun Kapoor emotional on death anniversary of mother Mona Suri wrote an heart touching note with unseen pics
अर्जुन कपूर - फोटो : social media

गौरतलब है कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी से शादी की थी। इसके बाद 1996 में अलग हो गए थे। इसी दौरान बोनी ने श्रीदेवी से शादी रचाई। 25 मार्च 2012 को मोना सुरी का कैंसर से निधन हो गया था। अर्जुन कपूर के साथ ही बहन अंशुला ने अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर एक भावुक नोट लिखा। फिलहाल अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे, जो 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed