{"_id":"66ae43647b2f6fd24103e994","slug":"auron-mein-kahan-dum-tha-box-office-collection-day-2-ajay-devgan-tabu-movie-earning-details-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AMKDT Box Office Collection Day 2: ‘औरों में कहां दम था’ का नहीं दिख रहा दम! दूसरे दिन भी फीकी रही कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
AMKDT Box Office Collection Day 2: ‘औरों में कहां दम था’ का नहीं दिख रहा दम! दूसरे दिन भी फीकी रही कमाई
Sat, 03 Aug 2024 08:21 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन ही फिल्म फीकी साबित हुई। अजय और तब्बू जैसे सितारों के होने के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को उतना भाव नहीं दिया, जितना इससे उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, अजय और तब्बू के प्रशंसकों को फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार था, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म भीड़ इकट्ठा करने के लिए संघर्ष कर रही है।
औरों में कहां दम था रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन का कलेक्शन
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन ही एक धीमी शुरुआत की है। बता दें कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में तब्बू, जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर जैसे सितारे भी नजर आए हैं।
Ajay Devgn Movies: इन फिल्मों के जरिए 'लवर बॉय' वाली छवि चमकाने चले थे अजय देवगन, कितने रहे सफल?
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन ही एक धीमी शुरुआत की है। बता दें कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में तब्बू, जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर जैसे सितारे भी नजर आए हैं।
Ajay Devgn Movies: इन फिल्मों के जरिए 'लवर बॉय' वाली छवि चमकाने चले थे अजय देवगन, कितने रहे सफल?
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन का कलेक्शन
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कुछ खास नहीं कर पाई लगभग पहले दिन की ही गति से फिल्म ने कलेक्शन किया। अब आने वाले रविवार को इसके कलेक्शन के बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हो पाएगी?
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कुछ खास नहीं कर पाई लगभग पहले दिन की ही गति से फिल्म ने कलेक्शन किया। अब आने वाले रविवार को इसके कलेक्शन के बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हो पाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
औरों में कहां दम था रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुल कलेक्शन
फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करते हुए इसने अब तक कुल 3.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अजय देवगन और तब्बू जैसे स्टार्स के होने के बावजूद फिल्म का ऐसा प्रदर्शन चिंताजनक है।

फिल्म 'औरों में कहां दम था'
- फोटो : इंस्टाग्राम @neerajpofficial
दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
फिल्म देखकर लौटें दर्शकों ने इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, खासकर फिल्म की कहानी ने उन्हें ज्यादा प्रभावित किया है। कई दर्शकों को इस फिल्म ने पुरानी फिल्मों की याद दिला दी। वहीं, तब्बू और अजय देवगन के अभिनय ने भी लोगों को खूब प्रभावित किया है। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते हुए दिख रही है।
Ulajh BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी दर्शकों को उलझाने में असफल रही जान्हवी कपूर की 'उलझ', जानें कुल कमाई