फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMKDT Box Office Collection Day 3: कछुए की चाल चल रही ‘औरों में कहां दम था’, वीकेंड पर भी रही सुस्त

Sun, 04 Aug 2024 08:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 04 Aug 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha box office collection day 3 ajay devgan tabu movie total earning
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की धीमी गति बरकरार है। फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन हो गए हैं, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करते नहीं दिख रही है। आज वीकेंड पर भी यह सुस्त ही नजर आई। अजय की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए संघर्ष कर रही है। आइए जानते हैं इसने तीसरे दिन कितनी कमाई की। 


 
Auron mein kahan dum tha box office collection day 3 ajay devgan tabu movie total earning
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की रफ्तार पहले दिन से ही धीमी रही है। आपको बता दें कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में तब्बू, जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर जैसे सितारे भी नजर आए हैं।
Ranveer Shorey: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी न मिलने से आहत हैं रणवीर शौरी, निर्माताओं पर लगाया यह बड़ा आरोप
Auron mein kahan dum tha box office collection day 3 ajay devgan tabu movie total earning
औरों में कहा दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
नीरज पांडे की इस रोमांटिक थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कुछ खास नहीं कर पाई। पहले दिन की ही तरह यह जूझती दिखी। फिल्म ने दूसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड पर इससे काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, रविवार की छुट्टी का फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं मिल सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha box office collection day 3 ajay devgan tabu movie total earning
औरों में कहा दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
पहले रविवार को फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई गई थीं, लेकिन इसकी गति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। तीसरे दिन की कमाई की बात की जाए तो इसने 1.96 करोड़ का कुल कारोबार किया। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर निर्माताओं में लगातार चिंता बनी हुई है। इसके प्रदर्शन को देखकर लगता है कि अजय और तब्बू का जादू फिल्म के लिए उतना लाभदायक नहीं रहा। 

 
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha box office collection day 3 ajay devgan tabu movie total earning
औरों में कहा दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ tabutiful
फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से चल रही ‘औरों में कहां दम था’ ने अब तक कुल 5.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, अजय और तब्बू की भूमिकाओं को दर्शकों से सराहना मिल रही है, लेकिन फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर फिसलती हुई नजर आ रही है।
वॉट्सएप नहीं चलाते जॉन अब्राहम, बताई वजह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed