अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के बेहद करीब है। ऐसे में कलाकार फिल्म का प्रमोशन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, इस जोड़ी ने मुंबई में विशाल मिश्रा के संगीत कार्यक्रम में पहुंचकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया, जिससे फैंस खुशी से झूम उठे।
BMCM: फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे अक्षय-टाइगर, विशाल मिश्रा के कॉन्सर्ट में की धमाकेदार एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ कॉन्सर्ट में धमाकेदार एंट्री करते नजर आए। वीडियो में अक्षय व्हाइट कैजुअल लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे। वही, टाइगर ट्रेंडी स्लीवलेस काली जैकेट में अपने फैंस का मन मोह रहे थे। इस कॉन्सर्ट में दोनों ने फिल्म के टाइटल ट्रैक पर धमाकेदार प्रस्तुति भीदी।
इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, “यह कितनी लाइववायर नाइट थी! आप सभी के प्यार और आपकी सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद मुंबई। विशाल मिश्रा मंच पर आपके साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।”
मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन जैसे विभिन्न स्थानों पर फिल्माई गई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर को दो भारतीय सेना अधिकारियों के रूप में दिखाया गया है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म से अभिनेता के पोस्टर ने फैंस का खूब ध्यान खींचा है। सालार के बाद फैंस एक बार फिर पृथ्वीराज सुकुमारन को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।
'बड़े मियां छोटे मियां' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ईद के मौके पर फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार कर सकती है। फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने खोला यादों का पिटारा, एक्शन सीन्स को याद कर लिखा- बिना वीएफएक्स के साथ 30 फुट...