अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर पहली प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं और प्रशंसक हॉरर-कॉमेडी सीरीज की इस नई सीरीज से बेहद रोमांचित हैं। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण के लिए प्रशंसा बटोर रही है। शुरुआती दर्शक रूह बाबा के रूप में कार्तिक के अभिनय की प्रशंसा कर रहे हैं और विद्या बालन की उनके लोकप्रिय किरदार मंजुलिका के रूप में वापसी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म को एक्स पर कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: किसी को लगी पैसा वसूल, किसी को पसंद नहीं आया फर्स्ट हाफ, फिल्म को ऐसा मिला रिएक्शन
Bhool Bhulaiyaa 3: शुरुआती दर्शक रूह बाबा के रूप में कार्तिक के अभिनय की प्रशंसा कर रहे हैं और विद्या बालन की उनके लोकप्रिय किरदार मंजुलिका के रूप में वापसी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म को एक्स पर कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।
एक्स पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा, "कार्तिक रूह बाबा के रूप में बेहतरीन हैं। विद्या बालन प्रभावशाली हैं।" बता दें कि प्रशंसक इसे दिवाली के लिए अवश्य देखने वाली फिल्म बता रहे हैं, कई लोगों ने कहा कि फिल्म में हंसी और रोमांच का संतुलन इसे छुट्टियों के दौरान रिलीज के लिए एकदम सही बनाता है।
#BhoolBhulaiyaa3 Review 🧡💀
The wait is over, and the inside reports for #BhoolBhulaiyaa3 are calling it an absolute blockbuster! With a storyline 2X more entertaining than its prequel, this film is set to redefine thrill and laughter in the best way possible. The iconic… pic.twitter.com/EJlI2ppje5
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'भूल भूलैया 3 ने पूरी तरह निराश किया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं इस फिल्म के बीच में से ही उठ रहा हूं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'सच्ची रिएलिटी देखने के लिए खुद को तैयार कर लीजिए।'
Kya bana diya hai yr #BhoolBhulaiyaa3 pic.twitter.com/0MO1FpGvnB
एक और यूजर ने लिखा, 'बवाल पहला हाफ। भूल भुलैया पैसा वसूल। छठे यूजर ने लिखा, भूल भुलैया 3 देख रहा हूं। मॉर्निंग शो खाली हैं। इंटरवल तक रेटिंग निराश करती है। मूड ऑफ हो गया। नो एंटरटेनमेंट। सब कुछ वही है। जबर्दस्ती हंसाया जा रहा है। कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित विद्या बालन सबने ओवर एक्टिंग की है। '
Bawaal
1 st half 🔥🔥🔥🔥🔥🔥#BhoolBhulaiyaa3 paisa vasool
🔥🔥🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/ffCy3WdzBd
एक और यूजर ने कहा, "भूल भुलैया 3 अपने आप में एक जबरदस्ती थोपी गई फिल्म है। इसमें कुछ भी नया नहीं है जिसे तलाशा जा सके और वह भी उसी मुख्य किरदार के साथ। विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की जोड़ी सिर्फ पैसा वसूल है।"
WATCHING NOW #BhoolBhulaiyaa3 So far, it’s like some 8 yr old has made this movie (TV serial). Highly DISAPPOINTED. Wait for the final review.
#BhoolBhulaiyaa3