फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: 'भक्षक' की सफलता से भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोली- इस फिल्म की मेरे दिल में है खास जगह

Tue, 13 Feb 2024 03:49 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar is emotional with the success of Bhaksak said this film has a special place in my heart
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'भक्षक' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, फिल्म को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ समीक्षकों की भी सराहना मिल रही है। 'भक्षक' में भूमि ने अपनी किरदार और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल ही में भूमि ने इस फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार और प्रशंसा पर खुलकर बात की।

Bhumi Pednekar is emotional with the success of Bhaksak said this film has a special place in my heart
'भक्षक - फोटो : सोशल मीडिया

'भक्षक' में भूमि ने क्राइम इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर का किरदार निभाया है, जो लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह से मुकाबला करती है। फिल्म की सफलता और अपनी भूमिका को मिल रही तारीफ पर भूमि ने कहा, एक अभिनेत्री के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में मीडिया और दर्शकों से प्रशंसा मिलना सबसे ज्यादा खुशी की बात होती है। मैं अपने काम को लेकर बहुत भावुक हूं। मेरी हर फिल्म के लिए मेरे दिल में एक खास जगह है। लेकिन भक्षक अपनी कहानी के कारण इनमें टॉप पर है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि मैं एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हूं जो बदलाव लाने की कोशिश में है'। 

Bhumi Pednekar is emotional with the success of Bhaksak said this film has a special place in my heart
भक्षक ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि ने आगे कहा, 'भारतीय सिनेमा में ऐसा बहुत कम होता है, क्योंकि ऐसी बहुत कम फिल्में होती हैं, जो किसी महिला को बदलाव की नेता और समाज बेहतर बनाने वाली भूमिका निभाने का अधिकार देती हैं। मैंने हमेशा उन महिला भूमिकाओं को निभाने में विश्वास किया है, जो शक्तिशाली हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान देती हो। ऐसी भूमिक जो महिलाओं को अन्याय, पितृसत्ता के खिलाफ खड़े होने के लिए मजबूत बनाती है'। 
Sarfira: अक्षय की नई फिल्म का एलान, 'सरफिरा' अंदाज में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार, रिलीज डेट आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar is emotional with the success of Bhaksak said this film has a special place in my heart
भक्षक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दौरान भूमि ने फिल्म के निर्देशक और टीम का भी धन्यवाद किया। भूमि ने कहा, 'मैं अपने निर्देशक पुलकित, रेड चिलीज और लेखिका ज्योत्सना नाथ को इसके लिए धन्यवाद देती हूं, जिसने मुझे दिल से अभिनय करने का मौका दिया। दर्शकों से मुझे जो प्यार मिल रहा है मैं उससे काफी रोमांचित हूं। यह मुझे एहसास दिलाता है कि मैंने एक सही प्रोजेक्ट चुना है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया।
Fighter 200 Cr: ‘द केरल स्टोरी’ और ‘डंकी’ से भी सुस्त उड़ रहा ‘फाइटर’, दो सौ करोड़ तक पहुंचने में भी वक्त बाकी

विज्ञापन
Bhumi Pednekar is emotional with the success of Bhaksak said this film has a special place in my heart
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में भूमि ने एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की शूटिंग से पहले का एक किस्सा भी शेयर किया था, भूमि ने कहा था, 'जब मैंने भक्षक की शूटिंग शुरू की थी, तब निर्देशक पुलकित ने मुझसे कहा था, देखना ये कहानी लोगों को कभी छोड़ नहीं पाएगी। इस फिल्म की शूटिंग ऐसे कई पलों से भरी थी, जो मुझे आज भी अभिभूत कर देती हैं'।
TV Actresses: 40 के बाद भी ये टीवी हसीनाएं खुद को रखती हैं फिट, खूबसूरती देख उम्र का अंदाजा लगाना होगा मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed