{"_id":"648df9fdf3419463470e9faf","slug":"bigg-boss-ott-2-know-about-salman-khan-show-contestant-jad-hadid-here-in-details-2023-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 2: कौन हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रतिभागी जाद हदीद? गुड लुक्स में भाईजान को भी देते हैं टक्कर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 2: कौन हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रतिभागी जाद हदीद? गुड लुक्स में भाईजान को भी देते हैं टक्कर
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' ओटीटी के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। शो में प्रथम प्रतिभागी के रूप में फलक नाज की एंट्री हो गई है। शो में इस बार 13 प्रतिभागी होंगे। इसमें लेबनानी मॉडल जाद हदीद का नाम शामिल है। शो में हिस्सा लेने के लिए लेबनानी मॉडल बेरूत से भारत आ गए हैं। आइए जानते हैं कौन हैं जाद हदीद...
2 of 5
जाद हदीद
- फोटो : सोशल मीडिया
जाद मिडिल ईस्ट के हाईएस्ट पेड मॉडल के रूप में जाने जाते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिटनेस मॉडल रमोना खलील से शादी की है। सलमान खान के शो में कदम रखने से इससे पहले जाद 'आउट लाउड' शो का भी हिस्सा रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो वह बॉलीवुड में कदम रखने के बारे में भी सोच रहे हैं।
3 of 5
जाद हदीद
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 16 के प्रतियोगी अब्दु रोजिक की तरह जाद भी एक अलग संस्कृति आते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह भारतीय रंग में कैसे ढलते हैं और अपने दमदार प्रदर्शन के जरिए कैसे दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जाद हदीद
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा। पहले सीजन 1 वूट पर दिखाया गया था। इस शो को होस्ट सलमान खान कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जाद हदीद
- फोटो : सोशल मीडिया
जाद हदीद के अलावा शो में आलिया सिद्दीकी, सिमा तपारिया, फलक नाज, जिया शंकर, मनीषा रानी, पुनीत और पलक पुर्सवानी भी प्रतियोगी के रूप में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।