फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: कल्पना से परे रहस्य से घिरा हुआ है इस बार 'बिग बॉस' का सेट, खतरे की घंटी है घर का कोना-कोना

Thu, 20 Jun 2024 04:59 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Jun 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 house hd pics out bedroom kitchen set design is unique anil kapoor show to premiere to 21 june
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की धमाकेदार शुरुआत होने वाली है। इस बार सब बदल जाएगा। शो के होस्ट अनिल कपूर हैं और उन्होंने शो में अब तक का सबसे दमदार मजा देने का वादा किया है, जिसके लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो 21 जून को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले प्रशंसकों के लिए खास तोहफा है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सेट की झलक फैंस को दिखाई गई है, जो बेहद शानदार और हर बार से ज्यादा भव्य है।
Bigg Boss OTT 3 house hd pics out bedroom kitchen set design is unique anil kapoor show to premiere to 21 june
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बार बिग बॉस के घर को बेहद ही शानदार तरीके से बनाया गया है, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। घर के हॉल, किचन और बेडरूम एरिया जबर्दस्त हैं। इसके साथ ही डेंजर जोन की भी झलक देखने को मिली। घर की दीवारों और कलाकृतियों को देख ऐसा लगता है कि इस पर कई धमाकेदार गेम के साथ-साथ कई रहस्य भी छिपे हुए हैं।

Bigg Boss OTT 3 house hd pics out bedroom kitchen set design is unique anil kapoor show to premiere to 21 june
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक के बाद एक कई झटके प्रतिभागियों को मिलने वाले हैं और प्रशंसकों को रोमांच का डबल डोज। घर के कोने कोने का डिजाइन अद्भुत है। यह सब कुछ काल्पनिक है। इस सीजन का घर प्रसिद्ध डिजाइनर ओमंग कुमार द्वारा प्रोडक्शन डिजाइनर वनिता गरुड़ के साथ डिजाइन किया गया है, जो अपने जादुई आकर्षण से प्रतियोगियों और दर्शकों दोनों को मोहित करने का वादा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 house hd pics out bedroom kitchen set design is unique anil kapoor show to premiere to 21 june
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसका अनोखा डिजाइन, मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता, आकर्षक थीम के साथ मंच तैयार है। हर साल घर का भव्य अनावरण उत्साह जगाता है, क्योंकि यह मनोरंजक यात्रा की शुरुआत करता है, जो आने वाले रोमांच के लिए माहौल तैयार करता है और इस सीजन में यह सब कल्पना से परे बेहद खास है। इस सीजन में बिग बॉस ओटीटी 3 हाउस को आकर्षक चीजों से सजाया गया है, जो व्यक्ति को कल्पना की एक काल्पनिक दुनिया में ले जाता है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 house hd pics out bedroom kitchen set design is unique anil kapoor show to premiere to 21 june
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रवेश द्वार पर घर की रखवाली करती दो विशाल गुमनाम मूर्तियां घर के सदस्यों का स्वागत करती हैं। ड्रेगन, अपनी राजसी उपस्थिति के साथ परिसर की रक्षा करते हैं। वहीं, दो-तरफा दीवारें प्रत्येक तरफ अलग-अलग चेहरे दिखाती हैं, जो घर के मायावी आकर्षण को बढ़ाती हैं। ताले और चाबियों की थीम पूरे घर की सजावट में गुंथी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed