प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'कल्कि 2898 एडी' अगले सप्ताह सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीते दिन भव्य स्तर पर फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें फिल्म के सभी कलाकार मौजूद रहे और खूब मस्तियां कीं। फिल्म का नया पोस्टर भी हाल ही में जारी हुआ था। वहीं, अब फिल्म को लेकर नई खबर सामने आ रही है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया है। साथ ही इसके सर्टिफिकेट और रनटाइम का भी खुलासा हो चुका है।
Kalki 2898 AD: सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'कल्कि 2898 एडी', इतनी लंबी होगी फिल्म की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 जून को 'कल्कि 2898 एडी' को सेंसर बोर्ड द्वारा स्क्रीनिंग के बाद हरी झंडी दे दी गई। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म को 'यू/ए' प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। हालांकि, फिल्म का रनटाइम काफी लंबा है। फिल्म की अवधि 3 घंटे और 56 सेकंड है, जो इसे हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बनाता है। रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड की जांच समिति ने निर्माताओं से फिल्म की शुरुआत में वॉयस-ओवर के साथ एक डिस्क्लेमर डालने के लिए कहा है कि फिल्म की सामग्री काल्पनिक है। डिस्क्लेमर में यह भी उल्लेख होना चाहिए कि निर्माताओं ने सिनेमाई स्वतंत्रता ली है और उनका किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं है।
#KALKI2898AD (3D) cleared by the censor board U/A certificate. The approved run time of the film is 3Hrs 1 min.#Prabhas
Grand Release on June 27th pic.twitter.com/3V3k5UqeXY
सीबीएफसी स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का थ्रीडी वर्जन दिखाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर अधिकारी फिल्म के बेहतरीन दृश्यों और नाग अश्विन के दूरदर्शी निर्देशन से हैरान रह गए। यह भी पता चला है कि कल्कि का दूसरा भाग भी बनाया जा सकता है, क्योंकि फिल्म के अंत में क्लिफहैंगर को बहुत अच्छे से पेश किया गया है।
हाल ही में मलयालम अभिनेत्री शोभना कल्कि 2898 एडी के कलाकारों की टोली में शामिल हुईं। निर्माताओं ने घोषणा के साथ एक नया पोस्टर भी साझा किया। नए पोस्टर में शोभना को एक ऐसा आउटफिट पहने देखा गया, जिसमें एक शॉल, एक हार, एक नाक की अंगूठी और उनकी ठोड़ी पर एक अनोखी जली हुई काली रेखा थी। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में निर्माताओं ने आगामी फिल्म से पहला गाना 'भैरव एंथम' भी लॉन्च किया था। इस ट्रैक में सुपरस्टार प्रभास और लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ साथ नाचते हुए नजर आ रहे थे।
फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' प्रभास के साथ में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।