फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Series On Education: छात्रों के जीवन संघर्ष और शिक्षा घोटालों को उजागर करती हैं ये सीरीज, ओटीटी पर हैं मौजूद

Thu, 20 Jun 2024 04:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 20 Jun 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Web Series based On Education system and student life shiksha mandal crash course
छात्रों के जीवन संघर्ष और शिक्षा घोटालों को उजागर करती हैं ये सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
टीवीएफ की मशहूर सीरीज कोटा फैक्ट्री आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे थे। कोटा फैक्ट्री कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों को उजागर करती है। आज हम ऐसी ही कुछ वेब सीरीज की बात करेंगे जो छात्रों और एजुकेशन सिस्टम पर आधारित हैं। ये वेब सीरीज एजुकेशन सिस्टम के कई गहरे और काले राज से पर्दा उठाती हैं।
Web Series based On Education system and student life shiksha mandal crash course
शिक्षा मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
शिक्षा मंडल
यह वेब सीरीज साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में शिक्षा विभाग में हो रहे घोटालों को उजागर करने की कोशिश की गई है। यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस सीरीज में शिक्षा माफियाओं द्वारा छात्रों को बहकाने और उन्हें मौत के घाट उतार देने की कहानी दिखाई गई है। 
Kota Factory 3 Star Cast: ‘कोटा फैक्ट्री’ में इन कलाकारों ने किया है अभिनय, जानिए स्टार कास्ट के बारे में
Web Series based On Education system and student life shiksha mandal crash course
क्रैश कोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
क्रैश कोर्स
अन्नू कपूर की वेब सीरीज ‘क्रैश कोर्स’ ने छात्रों के जीवन और कंपटीशन को दर्शाया है। इस सीरीज में कोचिंग संस्थानों द्वारा छात्रों के जीवन में आतंक मचाने का भी आरोप लगाया गया है। कुल मिलाकर यह वेब सीरीज छात्रों के जीवन में परिवार, दोस्तों और कोचिंग सेंटर्स द्वारा बनाए जा रहे दबाव को दिखाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Web Series based On Education system and student life shiksha mandal crash course
द व्हिसल ब्लोअर - फोटो : सोशल मीडिया
द व्हिसल ब्लोअर
‘द व्हिसल ब्लोअर’ शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे घोटालों को उजागर करती है। पैसा, ताकत, और पहुंच के दम पर अयोग्य लोगों को कैसे नौकरी और दाखिला मिल जाता है। सीरीज दिखाती है कि कैसे मासूम लोग धोखाधड़ी और स्कैम का शिकार बन जाते हैं। यह सीरीज सोनी लिव पर उपलब्ध है।

 
विज्ञापन
Web Series based On Education system and student life shiksha mandal crash course
लाखों में एक - फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में एक
इस सीरीज में कोचिंग संस्थानों की असलियत को सामने लाने की कोशिश की गई है। इसकी कहानी उजागर करती है कि कैसे छात्र पढ़ाई के दबाव में आकर इमोशनल ट्रामा से गुजरते हैं। फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा का भी तड़का है, जो आपको भरपूर मनोरंजन देगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed