फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Om Puri: कभी चाय की दुकान पर काम करते थे ओम पुरी, ऐसे बने एक्टिंग की दुनिया के बेताज बादशाह

Fri, 06 Jan 2023 06:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 06 Jan 2023 06:31 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Om Puri Death anniversary special know unknown facts about actors life
ओम पुरी - फोटो : social media
बॉलीवुड में कुछ लोग केवल अपने पैशन की वजह से आते हैं, तो कुछ लोग अभिनय को ही अपनी जिंदगी बना लेते हैं और अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिलों में राज भी करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साथ ही, लोगों को मजबूर किया कि वे उनकी फिल्मों को देखें। पदमश्री से सम्मानित मशहूर अभिनेता ओम पुरी बॉलीवुड के उन नगीनों में से एक हैं, जिन्हें दशको तक याद किया जाएगा और जिनके अभिनय की मिसाल दी जाएगी।
Bollywood Actor Om Puri Death anniversary special know unknown facts about actors life
ओम पुरी - फोटो : social media
मशहूर अभिनेता ओम पुरी का जन्म हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ था। उनका बचपन बेहद अभावों में गुजरा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि महज छह साल की उम्र में वह चाय की दुकान पर बर्तन साफ करते थे। उन्होंने कुछ समय के लिए एक ढाबे पर भी बर्तन धोने का काम किया। इन सबके बावजूद एक्टिंग के प्रति उनकी ललक बनी रही। यही ललक उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे तक ले गई, जहां से उनके सपनों को नई उड़ान मिली।
Bollywood Actor Om Puri Death anniversary special know unknown facts about actors life
ओम पुरी - फोटो : social media
अभिनय सीखने और काफी जद्दोजहद के बाद ओमपुरी को 1976 में 'घासीराम कोतवाल' नामक मराठी फिल्म से बड़े पर्दे पर पदार्पण का मौका मिला। इसके बाद 1982 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'आरोहण ' और 1983 में गोविंद निहलानी की फिल्म 'अर्धसत्य' ने उन्हें काफी शोहरत दिलाई। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इस अभिनेता ने अपने अभिनय को इस तरह तराशा कि बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड भी उनके अभिनय का कायल हो गया। ओम पुरी ने भारतीय भाषाओं की फिल्मों के साथ-साथ 20 से अधिक हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने मशहूर फिल्म निर्देशक रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में भी कैमियो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Om Puri Death anniversary special know unknown facts about actors life
ओम पुरी - फोटो : social media
किसी भी अभिनेता को अपनी जिंदगी में कई पहलुओं से होकर गुजरना पड़ता है। वही ओमपुरी के साथ भी हुआ। एक तरफ बेहतरीन अभिनय के लिए ओमपुरी को लोगों का ढेर सारा प्यार मिला तो दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी और सार्वजनिक मंचोंं पर दिए गए विवादित बयानों के कारण उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। ओम पुरी ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1991 में फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से हुई थी, लेकिन यह शादी सिर्फ आठ महीने ही चल सकी। इसके बाद 1993 में इन्होंने पत्रकार नंदिता पुरी से शादी की। नंदिता पुरी से भी इनके संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed